शनिवार, अक्तूबर 31 2026 | 09:38:55 AM
Breaking News
Home / कंपनी-प्रॉपर्टी / लिंकन फार्मास्यूटिकल्स लिमिटेड का H1FY27 में कंसोलिडेटेड नेट प्रोफिट रू. 57.50 करोड़ रहा, सालाना आधार पर 20.52% की वृद्धि
Lincoln Pharmaceuticals Ltd. reports consolidated net profit of Rs. 57.50 crore in H1FY27, up 20.52% year-on-year

लिंकन फार्मास्यूटिकल्स लिमिटेड का H1FY27 में कंसोलिडेटेड नेट प्रोफिट रू. 57.50 करोड़ रहा, सालाना आधार पर 20.52% की वृद्धि

 

·         कंपनी ने घरेलू बाजार में चार नए डिवीजन शुरू किए और खत्रज प्लांट में API सुविधा शुरू की।

अहमदाबाद (गुजरात).  लिंकनफार्मास्युटिकल्सलिमिटेड(BSE: 531633, NSE: LINCOLN), भारत की अग्रणी हेल्थकेयर कंपनियों में से एक है। सितंबर 2026 को समाप्त छह महीनों (H1 FY27) के दौरान कंपनी ने 57.50 करोड़ रुपये का कंसोलिडेटेडनेट प्रोफिट दर्ज किया, जबकि H1 FY26 में यह 47.71 करोड़ रुपये था। इस प्रकार शुद्ध लाभ में सालाना आधार पर 20.52% की वृद्धि हुई। H1 FY27 में कुल आय 402.43 करोड़ रुपये रही, जबकि H1 FY26 में यह 339.93 करोड़ रुपये थी, जो 18.39% की सालाना वृद्धि दर्शाती है। सितंबर 2026 को समाप्त H1 FY27 में EBITDA 84.92 करोड़ रुपये रहा, जबकि H1 FY26 में यह 71.74 करोड़ रुपये था। इसमें सालाना आधार पर 18.37% की वृद्धि हुई। H1 FY27 में प्रति शेयर आय (EPS) 28.29 रुपये रही।32वीं वार्षिक आम बैठक (AGM) में शेयरधारकों ने वित्त वर्ष 2025-26 के लिए प्रति शेयर 1.80 रुपये (18%) के लाभांश को मंजूरी दी।

कंपनी अपनी व्यापक रणनीति के तहत अगले तीन वर्षों में 1,000 करोड़ रुपये का राजस्व हासिल करने का लक्ष्य रखती है। इसके साथ ही कंपनी 15-18% की वार्षिक वृद्धि दर हासिल करने की दिशा में काम कर रही है। कंपनी को कार्डियक, डायबिटीज, डर्मेटोलॉजी और ENT सहित प्रमुख थेराप्यूटिक सेगमेंट में मजबूत प्रदर्शन से वृद्धि को गति मिलने की उम्मीद है।

 

लिंकन फार्मास्यूटिकल्स लिमिटेड के डिरेक्टर मुंजाल पटेल ने कहा, “हमें एक और मजबूत तिमाही के प्रदर्शन की जानकारी देते हुए खुशी हो रही है। यह सतत विकास और दीर्घकालिक मूल्य सृजन पर हमारे फोकस को दर्शाता है। वित्त वर्ष 2025-26 के दौरान हमने चार नए डिवीजन शुरू करके घरेलू बाजार में अपनी उपस्थिति का विस्तार किया। खत्रज प्लांट के विस्तार और नई API सुविधा की शुरुआत के माध्यम से हमने अपनी विनिर्माण क्षमताओं को भी मजबूत किया। वित्त वर्ष 2026-27 में हम अपनी बेहतर विनिर्माण क्षमताओं और मजबूत प्रोडक्ट पाइपलाइन का लाभ उठाते हुए घरेलू और अंतरराष्ट्रीय बाजारों में अपनी उपस्थिति बढ़ाने के अवसरों का मूल्यांकन जारी रखेंगे।

 

विभिन्न व्यावसायिक क्षेत्रों में लगातार मजबूत प्रदर्शन और ऋण-मुक्त बैलेंस शीट बनाए रखने पर निरंतर ध्यान के साथ, हम अपनी रणनीतिक पहलों को अनुशासित तरीके से लागू करते हुए सतत एवं लाभदायक विकास और शेयरधारकों के लिए दीर्घकालिक मूल्य सृजन के प्रति प्रतिबद्ध हैं।”

 

Q2 FY 2026-27 के परिणाम

Q2 FY 2026-27 में 20.84 करोड़ रुपये का कंसोलिडेटेड नेट प्रोफिट दर्ज किया, जबकि Q2 FY 2025-26 में यह 20.01 करोड़ रुपये था। इस प्रकार सालाना आधार पर शुद्ध लाभ में 4.15% की वृद्धि दर्ज की गई। सितंबर 2026 को समाप्त तिमाही में कुल आय 200.88 करोड़ रुपये रही, जबकि Q2 FY 2025-26 में यह 170.60 करोड़ रुपये थी। इस तरह कुल आय में सालाना आधार पर 17.75% की वृद्धि हुई। Q2 FY27 में EBITDA 33.22 करोड़ रुपये रहा, जबकि Q2 FY26 में यह 32.66 करोड़ रुपये था, जो सालाना आधार पर 1.71% की वृद्धि दर्शाता है। Q2 FY27 में प्रति शेयर आय (EPS) 10.20 रुपये रही।

 

कंपनी की विकास रणनीति में निर्यात के लिए नए उत्पादों का पंजीकरण, घरेलू बाजार में उपस्थिति का विस्तार और अंतरराष्ट्रीय मानकों के अनुरूप अत्याधुनिक विनिर्माण सुविधाओं का उपयोग शामिल है। एक्यूट सेगमेंट में मजबूत आधार के साथ कंपनी अब लाइफस्टाइल और क्रॉनिक सेगमेंट में अपना पोर्टफोलियो मजबूत कर रही है, विशेष रूप से महिला स्वास्थ्य और डर्मेटोलॉजी के क्षेत्रों में। मजबूत नकदी प्रवाह, टर्म लोन का न होना और बेहतर रिटर्न अनुपात कंपनी की मजबूत तरलता स्थिति को समर्थन देते हैं।

 

कंपनी रेग्युलेटेड और सेमी-रेग्युलेटेड बाजारों में अपनी उपस्थिति मजबूत करने पर लगातार ध्यान दे रही है। वर्तमान में कंपनी पूर्वी और पश्चिमी अफ्रीका, मध्य और उत्तरी अमेरिका, लैटिन अमेरिका तथा दक्षिण-पूर्व एशिया सहित 60 से अधिक देशों में अपने उत्पादों का निर्यात करती है। कंपनी का लक्ष्य अगले 2-3 वर्षों में अपनी पहुंच 90 देशों तक बढ़ाना है। कनाडा के बाजार में हालिया प्रवेश और TGA ऑस्ट्रेलिया तथा EU GMP से प्राप्त मंजूरियों के साथ कंपनी वैश्विक स्तर पर आगे विस्तार के लिए तैयार है।

 

कंपनी की अत्याधुनिक विनिर्माण इकाई गुजरात के अहमदाबाद स्थित खत्रज में है। यह इकाई कड़े अंतरराष्ट्रीय गुणवत्ता और अनुपालन मानकों का पालन करती है तथा EU GMP, TGA और WHO-GMP से प्रमाणित है। कंपनी के पास ISO 9001:2015, ISO 14001:2015 और ISO 45001:2018 प्रमाणन भी हैं। कंपनी ने 15 थेराप्यूटिक क्षेत्रों में 600 से अधिक फॉर्मूलेशन विकसित किए हैं। इसके मजबूत प्रोडक्ट और ब्रांड पोर्टफोलियो में एंटी-इन्फेक्टिव, रेस्पिरेटरी सिस्टम, गायनेकोलॉजी, कार्डियक एवं CNS, एंटी-बैक्टीरियल, एंटी-डायबिटिक और एंटी-मलेरियल सहित कई क्षेत्र शामिल हैं। कंपनी ने अमेरिका में 25 पेटेंट आवेदन दाखिल किए हैं और उसे सात पेटेंट प्रदान किए गए हैं। नवाचार और विकास के प्रति अपनी प्रतिबद्धता के तहत कंपनी के पोर्टफोलियो में 1,700 से अधिक पंजीकृत उत्पाद हैं, जबकि 700 अन्य उत्पाद विकास के चरण में हैं।

 

 

Check Also

fDi ग्लोबल फ़्री ज़ोन्स ऑफ द ईयर अवॉर्ड्स 2026: तमची SFIT एशिया प्रशांत का शीर्ष 'राइज़िंग स्टार' घोषित

fDi ग्लोबल फ़्री ज़ोन्स ऑफ द ईयर अवॉर्ड्स 2026: तमची SFIT एशिया प्रशांत का शीर्ष ‘राइज़िंग स्टार’ घोषित

Financial Times की fDi Intelligence ने किर्गिस्तान के नए वित्तीय क्षेत्राधिकार को हाल में स्थापित …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *