शुक्रवार, सितंबर 25 2026 | 08:24:49 PM
Breaking News
Home / रीजनल / डॉ. राजेंद्र कुमार जोशी को प्रवासी भारतीय सम्मान

डॉ. राजेंद्र कुमार जोशी को प्रवासी भारतीय सम्मान

 

जयपुर. आरयूजे ग्रुप के संस्थापक और अध्यक्ष डॉ. राजेंद्र कुमार जोशी को प्रवासी भारतीय सम्मान से सम्मानित किया गया है। भारत के राष्ट्रपति की ओर से स्विट्जरलैंड में स्थित दूतावास के भारतीय राजदूत  सिबी जॉर्ज ने अपने निवास पर डॉ. जोशी को एक प्रशस्ति पत्र और पदक सौंपा। यह पुरस्कार उन्हें विज्ञान, शिक्षा और चिकित्सा के क्षेत्र में उत्कृष्ट उपलब्धियों के लिए प्रदान किया गया। प्रवासी भारतीय सम्मान पुरस्कार (पीबीएसए) भारत के राष्ट्रपति की ओर से भारत को प्रतिष्ठा और गौरव दिलवाने वाले महत्वपूर्ण योगदान के लिए अनिवासी भारतीयों को दिया जाने वाला सर्वोच्च सम्मान है। 2019 के प्रवासी भारतीय दिवस सम्मेलन का विषय था ‘न्यू इंडिया के निर्माण में प्रवासी भारतीयों की भूमिका। इस वर्ष प्रवासी भारतीय सम्मान से 30 लोगों को सम्मानित किया गया। डॉ. जोशी स्विट्जरलैंड में बसे भारतीय मूल के एक वैज्ञानिक हैं। जर्मनी में बेची जा रही सोरायसिस की दवा फ्यूमाडर्म जोशी का एक प्रमुख आविष्कार था। डॉ. जोशी के नाम लगभग 300 से अधिक ड्रग पेटेंट हैं जिनमें से कुछ बीमारियों को वैश्विक स्तर पर बहुत खतरनाक माना जाता है। भारतीय स्किल डवलपमेंट यूनिवर्सिटी (बीएसडीयू) भारत का पहला अनूठा कौशल विकास विश्वविद्यालय है जो भारतीय युवाओं की प्रतिभाओं के विकास के लिए अवसर, स्थान और गुंजाइश बनाकर और उन्हें विश्व स्तर पर फिट बनाते हुए कौशल विकास के क्षेत्र में वैश्विक उत्कृष्टता के दृष्टिकोण पर चलता है।

Check Also

अनंत अंबानी ने किया वादा पूरा, रिलायंस फाउंडेशन ने तिरुमला को दीं 25 इलेक्ट्रिक बसें

श्रद्धालुओं का सफर होगा अधिक आरामदायक और पर्यावरण के अनुकूल, ब्रह्मोत्सव के बीच मिलीं नई …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *