सोमवार, फ़रवरी 09 2026 | 12:43:34 PM
Breaking News
Home / स्वास्थ्य-शिक्षा / इंडियन आर्मी में वैकेंसी, 2.50 लाख रुपये तक है सैलरी

इंडियन आर्मी में वैकेंसी, 2.50 लाख रुपये तक है सैलरी

नई दिल्ली। भारतीय सेना (Indian Army) ने योग्य अविवाहित पुरुष और महिला उम्मीदवारों के लिए joinindianarmy.nic.in पर कई नए पदों पर वैकेंसी निकाली है. इच्छुक उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर रजिस्ट्रेशन फॉर्म भरकर ऑनलाइन अप्लाई सकते हैं. यह भर्ती इंजीनियरिंग कर रहे या इंजीनियरिंग कर चुके कैंडिडेट्स के लिए है. इन वैकेंसी के लिए शहीदों की विधवाएं भी अप्लाई कर सकती है. यह रजिस्ट्रेशन प्रॉसेस एक कोर्स के लिए है जो अप्रैल 2020 में तमिलनाडु के चेन्नई में ऑफिसर्स ट्रेनिंग एकेडमी (ओटीए) में शुरू होगा.

पदों और भर्तियों के बारे में अधिक जानकारी नीचे दी गई है.

Indian Army Recruitment 2019: महत्वपूर्ण तारीख

ऑनलाइन आवेदन शुरू होने की तारीख: 24 जुलाई 2019
ऑनलाइन आवेदन की आखिरी तारीख: 22 अगस्त 2019
Indian Army Recruitment 2019: पोस्ट डिटेल्स

SSC (Tech) पुरुष और SSCW (Tech) के लिए कुल 191 अलग-अलग पदों पर वैकेंसी निकाली गई है.
नीचे दी गई इंजीनियरिंग स्ट्रीम्स हैं जिनके लिए कैंडिडेट्स अप्लाई कर सकते हैं-

1. सिविल – 46 (पुरुष) और 4 (महिला)
2. मैकेनिकल (14) (पुरुष) और 2 (महिला)
3. इलेक्ट्रिकल / इलेक्ट्रिकल और इलेक्ट्रॉनिक्स – 22 (पुरुष) और 2 (महिला)
4. एरोनॉटिकल / बैलिस्टिक / एवियोनिक्स – 12 (पुरुष)
5. कंप्यूटर Sc और इंजीनियरिंग / कंप्यूटर टेक्नोलॉजी / इंफोर्मेशन
टेक्नोलॉजी / M.Sc Computer Sc – 44 (पुरुष) और 3 (महिला)
6. इलेक्ट्रॉनिक्स और टेलिकॉम / टेलिकॉम / इलेक्ट्रॉनिक्स और कम्यूनिकेशन
/ सैटेलाइट कम्यूनिकेशन – 23 (पुरुष) और 2 (महिला)
7. इलेक्ट्रॉनिक्स / ऑप्टो इलेक्ट्रॉनिक्स / फाइबर ऑप्टिक्स / माइक्रो
इलेक्ट्रॉनिक्स और माइक्रोवेव – 8 (पुरुष)
8. प्रोडक्शन इंजीनियरिंग – 3 (पुरुष)
9. आर्किटेक्चर / बिल्डिंग टेक्नोलॉजी कंस्ट्रक्शन – 3 (पुरुष) और 1 (महिला)

डिफेंस में काम करने वाले व्यक्तियों की विधवाओं के लिए 2 वैकेंसी निकाली गई है.

1. SSCW(नॉन टेक) (नॉन यूपीएससी) – 1 वैकेंसी
2. SSCW टेक – 1 वैकेंसी
Indian Army Recruitment 2019: उम्र
SSC (टेक) – 54 पुरुष और SSCW(टेक) महिला
1 अप्रैल 2020 को कैंडिडेट की उम्र 20 से 27 साल होनी चाहिए.
डिफेंस में काम करने वाले व्यक्तियों जिनकी उम्र जंग के दौरान हुई, उनकी
विधवाओं की उम्र 1 अप्रैल 2020 को 35 साल से ज्यादा नहीं होनी चाहिए.

भारतीय सेना भर्ती 2019: सैलरी स्ट्रक्चर
लेफ्टिनेंट – लेवल 10 – रुपये 56,100 – रुपये 1,77,500
कैप्टन लेवल – 10B – 61,300- रुपये 1,93,900 रु
मेजर – लेवल 11 – रुपये 69,400- रु 2,07,200
लेफ्टिनेंट कर्नल – लेवल12A – रुपये 1,21,200- रुपये 2,12,400
कर्नल – लेवल 13 – रु 1,30,600- रु 2,15,900
ब्रिगेडियर – लेवल 13 ए – रु 1,39,600- रु 2,17,600
मेजर जनरल – लेवल 14 – रु 1,44,200- रु 2,18,200
लेफ्टिनेंट जनरल HAG स्केल – लेवल 15 – रु 1,82,200- रु 2,24,100
लेफ्टिनेंट जनरल HAG + स्केल – लेवल 16 – रु 2,05,400- रु 2,24,400
VCOAS / सेना Cdr / लेफ्टिनेंट जनरल (NFSG) – लेवल 17 – रु 2,25,000 / – (फिक्स्ड)
COAS – लेवल 18 – रु 2,50,000 / – (फिक्स्ड)

Check Also

Tuberculosis (TB): Early detection and complete treatment are more important today than ever before

ट्यूबरकुलोसिस (टीबी): समय पर पहचान और पूरा इलाज आज पहले से कहीं अधिक ज़रूरी

जयपुर. राजस्थान स्वास्थ्य विभाग द्वारा दिसंबर 2025 में चलाए गए विशेष ट्यूबरकुलोसिस (टीबी) स्क्रीनिंग अभियान ने एक …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *