बुधवार, अगस्त 12 2026 | 01:41:23 AM
Breaking News
Home / राजकाज / रॉबर्ट वाड्रा को मिली भविष्य बताने वाली गाय, बोले- हैलो डार्लिंग

रॉबर्ट वाड्रा को मिली भविष्य बताने वाली गाय, बोले- हैलो डार्लिंग

नई दिल्ली। भारत के विविधता और बहुमुखी प्रतिभा के लिए अपने प्यार का इजहार करते हुए व्यवसायी रॉबर्ट वाड्रा ने रविवार को गाय के साथ कुछ तस्वीरें शेयर की। साथ ही एक वीडियो भी पोस्ट किया जिसमें उन्होंने भविष्य बताने वाली गाय के बारे में बताया। उन्होंने सड़क पर सैर करने का अपना अनुभव भी साझा किया। उन्होंने लिखा कि आप सड़कों पर बाहर जा सकते हैं और बहुत कुछ सीख सकते हैं। लोगों की मदद करें, और उनकी मुस्कुराहट में प्रशंसा देखें और इसके बदले में आपको गुलाब मिलेगा। वाड्रा ने बच्चों के एक समुह के साथ तस्वीरें भी शेयर की जिसके कैप्शन पर लिखा गुलाब बेचते हुए।
कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी के पति रॉबर्ट वाड्रा ने भविष्य बताने वाली एक गाय के बारे में भी बताया जो अपना सिर हिलाकर भविष्य बताती है। उन्होंने गाय की एक तस्वीर पोस्ट करते हुए लिखा आप गाय के जरिए अपना भविष्य भी जान सकते हैं। इस अद्भुत देश का हिस्सा होने गर्व की बात है। वीडियो में वाड्रा एक साधु से बात करते हुए नजर आ रहे है जिसमें उनके साथ एक गाय भी है। वाड्रा साधु से पूछते हैं कि किया ये मुझे सब कुछ बताएगी। साधु ने कहा कि ये आपको सब कुछ बताएगी साथ ही आशीर्वाद भी देगी। यह सावन का पवित्र महीना है। इसके बाद गाय वाड्रा के पास जाती है जोकि अपनी गाड़ी में बैठे हुए थे। वाड्रा बड़े ही प्यार से गाय से कहते है हैल्लो डार्लिंग, हैलो, बैबी। बता दें कि वाड्रा सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते है और कई पोस्ट भी शेयर करते रहते हैं।

Check Also

5,500 kilometer highway will be made e-highway, 111 stations will be for electric vehicles between 23 cities

भारत में 2034 तक ईवी बिक्री में सालाना 55 प्रतिशत की वृद्धि की उम्मीद

नई दिल्ली। भारत में इलेक्ट्रिक वाहनों (ईवी) की ओर बढ़ता रुझान अब अर्थव्यवस्था का एक …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *