मंगलवार, फ़रवरी 03 2026 | 04:25:38 PM
Breaking News
Home / ऑटो-गैजेट्स / रियलमी सी2 में वीडियो व गेम खेलना रोचक अनुभव

रियलमी सी2 में वीडियो व गेम खेलना रोचक अनुभव

नई दिल्ली। वैल्यूकिंग रियलमी सी2 में 6.1 इंच की एचडी-ड्यूड्रॉप फुल स्क्रीन है, जो वीडियो देखने या गेम खेलने का बहुत रोचक अनुभव देती है। एचडी-स्क्रीन पर कोर्निंग गोरिल्ला ग्लास 3 स्क्रीन की मजबूती बढ़ा देता है। पेंटिंग एवं पर्ल शाईनिंग कणों की 3 लेयर के साथ डायमंड कट डिजाइन प्रकृति के परिवर्तनकारी प्रभाव को प्रदर्शित करता है। यह स्मज-फ्री है। रियलमी सी2 डायमंड ब्लैक और डायमंड ब्लू में मिलेगा।

इस फोन में 4000 एमएएच की बैटरी है, जो बिना चार्ज किए पूरे दिन चलेगी। रियलमी सी2 में 2.0 गीगाहटज और 12 एनएम ऑक्टाकोर हीलियो पी22 प्रोसेसर शक्तिशाली परफॉर्मेंस के साथ बहुत लंबी बैटरी सुनिश्चित करता है। रियलमी सी2 ड्युअल सिम 4जी को सपोर्ट करने वाले ट्रिपल इन्डिपेंडेंट कार्ड स्लॉट के साथ 256 जीबी का एक्सपैंडेबल स्टोरेज सपोर्ट करेगा। वैल-कस्टमाइज्ड एआई ड्युअल रियर कैमरा क्रोमा बूस्ट के साथ ज्यादा प्राकृतिक व प्रभावशाली फोटो के लिए उपयुक्तहै।

क्रोमा बूस्ट एचडीआर रेंज एवं कलर्स में सुधार कर देता है। रियलमी सी2 इस मूल्यवर्ग में पहली बार 80एफपीएस/480पी स्लो-मोशन वीडियो रिकॉर्डिंग सपोर्ट करेगा। रियलमी सी2 में कलर ओएस 6 बेस्ड एन्ड्रॉयड पाई 9.0 है। यह स्टाइलिश डिवाइस 2जीबी रैम, 16 जीबी रोम, 2 जीबी रैम, 32 जीबी रोम और 3 जीबी रैम, 32 जीबी रोम वैरिएंट्स में 5999 रुपए के शुरुआती मूल्य से मिलेगी।

Check Also

MINI Convertible

नई MINI Convertible की प्री-लॉन्च बुकिंग शुरू, दिसंबर 2025 में भारत में होगी लॉन्च

Gurugram. MINI इंडिया ने आज से नई MINI Convertible की प्री-लॉन्च बुकिंग शुरू कर दी …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *