बुधवार, मई 13 2026 | 08:50:11 AM
Breaking News
Home / रीजनल / भारतीय स्किल डेवलपमेंट यूनिवर्सिटी में नए पाठ्यक्रमों की घोषणा

भारतीय स्किल डेवलपमेंट यूनिवर्सिटी में नए पाठ्यक्रमों की घोषणा

जयपुर| भारतीय स्किल डेवलपमेंट यूनिवर्सिटी (बीएसडीयू) ने अपने बोर्ड ऑफ स्टडीज (बीओएस) की 15 वीं बैठक का आयोजन 20 जुलाई 2019 को जयपुर में किया। बैठक के दौरान एक महत्वपूर्ण घोषणा स्विस ड्यूल सिस्टम पर आधारित तीन नए व्यावसायिक डिग्री कार्यक्रमों के बारे में की गई, जिनमें बी. वोक हेल्थकेयर स्किल, बी. वोक एंटरप्रेन्योरशिप स्किल (ब्यूटी एंड वेलनेस) और बी वोक मेटल कंस्ट्रक्शन स्किल हैं। बैठक में बोर्ड के सदस्यों की उत्साही भागीदारी के अलावा युवाओं को कौशल संपन्न करने के लिए कई रणनीतियों पर चर्चा करने के लिए विश्वविद्यालयों जैसे तकनीकी शिक्षा निकायों से विशेष आमंत्रित सदस्य मौजूद थे। बैठक की अध्यक्षता बीएसयू के अध्यक्ष डॉ. (ब्रिगेडियर) एस. एस. पाब्ला ने की और उन्होंने अकादमिक वर्ष 2019 -2020 के लिए प्रस्तावित तीन नए पाठ्यक्रमों के बारे में विवरण प्रस्तुत किया।
नए कार्यक्रमों की शुरुआत की घोषणा करते हुए डॉ. पाब्ला ने कहा, ‘नए पाठ्यक्रम उद्योग की मांगों के अनुसार रचे गए हैं। हमारा उद्देश्य अधिकतम संभव कौशल क्षेत्रों में छात्रों को गहन प्रशिक्षण प्रदान करना है। हमारी व्यावसायिक डिग्री पूरी करने वाले किसी भी छात्र के पास निश्चित रूप से भर्ती होने की अधिक संभावना होगी क्योंकि वह हमारे परिसर में उपलब्ध पेशेवरों में सबसे अधिक मांग वाली विश्व स्तर की मशीनों पर प्रशिक्षण प्राप्त करेगा।’

छात्रों को 100 फीसदी प्लेसमेंट
हमें यह साझा करने में खुशी हो रही है कि हमने उन सभी छात्रों को 100 फीसदी प्लेसमेंट सहायता प्रदान करके एक मील का पत्थर पार किया है, जो पिछले वर्ष बी.वोक पाठ्यक्रम में नामांकित हुए थे। इसके अलावा, इस समय हमारे पास नियुक्तियों के लिए लगभग 180 कंपनियां हैं।’
तीन नए पाठ्यक्रमों के तहत, छात्र विश्वविद्यालय में तीन सेमेस्टर पूरे करेंगे, जहां वे अपने संबंधित क्षेत्रों के सैद्धांतिक पहलुओं के साथ-साथ मशीनों और उपकरणों के साथ काम करना सीखेंगे। जबकि, अन्य तीन सेमेस्टर उद्योग में पूरे किए जाएंगे जहां छात्रों को व्यावहारिक प्रशिक्षण मिलेगा।

Check Also

Governor Haribhau Bagde to visit Mylavas tomorrow: To participate in Brahmarishi Kheteshwar Gurukul's annual festival 'Dharaohar 2026'

राज्यपाल हरिभाऊ बागड़े का मायलावास दौरा: ब्रह्मऋषि खेतेश्वर गुरुकुल के वार्षिक उत्सव ‘धरोहर 2026’ में होंगे शामिल

बालोतरा। राजस्थान के राज्यपाल हरिभाऊ किसनराव बागड़े शनिवार को बालोतरा जिले के मायलावास प्रवास पर …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *