सोमवार, फ़रवरी 02 2026 | 05:10:13 PM
Breaking News
Home / कृषि-जिंस / पाम तेल आयात वृद्धि की जांच

पाम तेल आयात वृद्धि की जांच

जयपुर। सरकार ने मलेशिया से पाम तेल की एक विशेष किस्म के आयात में कथित तौर पर आई उछाल की जांच शुरू की है। यह जांच सॉल्वेंट एक्सट्रैक्टर्स एसोसिएशन ऑफ इंडिया की शिकायत के बाद शुरू की गई है। वाणिज्य मंत्रालय की जांच इकाई व्यापार उपचार महानिदेशालय (डीजीटीआर) ने कहा है कि याची के आवेदन का परीक्षण करने के बाद प्रथम दृष्ट्या आयात में उल्लेखनीय वृद्धि होने तथा इससे घरेलू उत्पादकों पर गंभीर असर पडऩे का सबूत मिलता है।
डीजीटीआर ने एक अधिसूचना में कहा है, ‘यह तय किया गया है कि विचाराधीन उत्पाद का मलेशिया से आयात बढ़ा है या नहीं और यदि बढ़ा है तो इससे घरेलू उत्पादकों को नुकसान हुआ है या नहीं, यह तय करने के लिए जांच शुरू की जाए।’
…तो पाम तेल पर शुल्क लगाने की सिफारिश 

अगर यह पाया गया कि आयात बढऩे से घरेलू उत्पादकों पर असर पड़ा है तो डीजीटीआर पाम तेल पर शुल्क लगाने की सिफारिश करेगा। शुल्क लगाने के बारे में वित्त मंत्रालय अंतिम निर्णय लेगा। यह जांच भारत-मलेशिया व्यापक आर्थिक सहयोग समझौता (द्विपक्षीय सुरक्षोपाय) नियम, 2017 के नियमों के तहत की जाएगी। यह समझौता एक तरह से मुक्त व्यापार समझौता है जिसके तहत दोनों देश उनके बीच होने वाले व्यापार की कई वस्तुओं पर सीमा शुल्क कम करते हैं।

Check Also

Agreement for JFarm Adaptive Agriculture Research and Extension Center

JFarm अनुकूली कृषि अनुसंधान एवं विस्तार केंद्र के लिए समझौता

ट्रैक्टर्स एंड फार्म इक्विपमेंट लिमिटेड (TAFE) ने इंटरनेशनल क्रॉप्स रिसर्च इंस्टिट्यूट फॉर द सेमी-एरिड ट्रॉपिक्स …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *