शनिवार, जून 27 2026 | 10:28:04 AM
Breaking News
Home / बाजार / 40 फीसदी तक सस्ते फ्लैट्स के लिए 30 अगस्त से करें आवेदन

40 फीसदी तक सस्ते फ्लैट्स के लिए 30 अगस्त से करें आवेदन

नई दिल्ली|  DDA Housing Scheme 2019: दिल्ली विकास प्राधिकरण (DDA) ने मार्च से बचे हुए EWS के फ्लैट्स (Flats) के लिए हाउसिंग स्कीम की घोषणा की है. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक ग्राहकों को ये फ्लैट 10 से 40 फीसदी कम कीमत पर मिलेंगे. डीडीए से मिली जानकारी के अनुसार आवेदक विभाग की वेबसाइट पर 30 अगस्त से आवेदन कर सकते हैं. बता दें कि ये सभी फ्लैट्स नरेला के विभिन्न हिस्सों में उपलब्ध हैं.

40 फीसदी तक मिल रहा है डिस्काउंट
जानकारी के मुताबिक नरेला के 1-A, 1-B, 1-C में कंस्ट्रक्शन की लागत पर 40 फीसदी तक छूट मिल रही है. छूट मिलने के बाद इन फ्लैट्स की कीमत 17 लाख रुपये से घटकर करीब 10.89 लाख रुपये-12.29 लाख रुपये हो गई है. बता दें कि दिल्ली विकास प्राधिकरण (Delhi Development Authority-DDA) इस छूट का लाभ मार्च 2019 के EWS के आवेदकों को भी देगा. स्कीम के तहत नरेला के पॉकेट G-7, G-8 और सेक्टर-5 में 960 फ्लैट्स बिक्री के लिए मौजूद हैं. इन फ्लैटों पर 10 फीसदी का डिस्काउंट ऑफर किया जा रहा है और डिस्काउंट के बाद इन फ्लैट्स की कीमत घटकर 9.55 लाख रुपये हो गई है.

Check Also

Gold and silver market illuminated on Dhanteras, sales of coins increased

सस्ते में सोना खरीदने का मौका, चांदी का दाम 2.70 लाख रुपए के नीचे फिसला

मुंबई। सोने और चांदी की कीमतों में मंगलवार को कमजोरी देखने को मिली। इससे सोने …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *