सोमवार, फ़रवरी 02 2026 | 07:16:25 PM
Breaking News
Home / धर्म समाज / दिगंबर जैन समुदाय का सुगंध दशमी पर्व आज, धूप की खुशबू से महकेंगे जिनालय

दिगंबर जैन समुदाय का सुगंध दशमी पर्व आज, धूप की खुशबू से महकेंगे जिनालय

जयपुर। ऋषि ऋषि पंचमी से दिगंबर जैन समाज के दशलक्षण महापर्व शुरू हो गए  है। इस पर्व के अंतर्गत 8 सितंबर 2019, रविवार को सुगंध दशमी पर धूप खेवन का पर्व मनाया जाएगा। प्रतिवर्ष जैन धर्म में भाद्रपद शुक्‍ल दशमी को सुगंध दशमी का पर्व मनाया जाता है। इस दौरान जैन मंदिरों में प्रवचन होंगे तथा सुगंध दशमी व्रत कथा पढ़ने का साथ-साथ सभी जैन जिनालयों में 24 तीर्थंकरों, पुराने शास्त्रों तथा जिनवाणी के सम्मुख चंदन की धूप अग्नि पर खेवेंगे यानी धूप खेवन पर्व मनाया जाएगा।

हे भगवान! सुगंध दशमी के दिन सभी तीर्थंकरों का पूजन कर मेरा मन हर्षित हो गया है। धूप के इस पवित्र वातावरण से स्वयं भगवान भी खुश होकर मानव को मोक्ष पद का रास्ता दिखलाते हैं। इसी भावना के साथ सभी जैन मंदिरों में सुगंध दशमी पर धूप खेई जाती है। धार्मिक व्रत को विधिपूर्वक करने से मनुष्य के सारे अशुभ कर्मों का क्षय होकर पुण्‍य की प्राप्ति होती है तथा मोक्ष की प्राप्ति होती है। साथ ही सांसारिक दृष्टि से उत्‍तम शरीर प्राप्‍त होना भी इस व्रत का फल बताया गया है।

धूप दशमी, धूप खेवन पर्व भी कहा जाता

प्रतिवर्ष दशलक्षण (दसलक्षण)/पर्युषण महापर्व के अंतर्गत आने वाली भाद्रपद शुक्‍ल दशमी को दिगंबर जैन समाज में सुगंध दशमी का पर्व मनाया जाता है। इसे धूप दशमी, धूप खेवन पर्व भी कहा जाता है। यह व्रत पर्युषण पर्व के छठवें दिन दशमी को मनाया जाता है। इस पर्व के तहत जैन धर्मावलंबी सभी जैन मंदिरों में जाकर श्रीजी के चरणों में धूप अर्पित करते हैं। जिससे वायुमंडल सुगंधित व स्‍वच्‍छ हो जाता है। धूप की सुगंध से जिनालय महक उठते है। सुगंध दशमी व्रत का दिगंबर जैन धर्म में काफी महत्‍व है और महिलाएं हर वर्ष इस व्रत को करती हैं। धार्मिक व्रत को विधिपूर्वक करने से मनुष्य के सारे अशुभ कर्मों का क्षय होकर पुण्‍य की प्राप्ति होती है तथा मोक्ष की प्राप्ति होती है। साथ ही सांसारिक दृष्टि से उत्‍तम शरीर प्राप्‍त होना भी इस व्रत का फल बताया गया है।

Check Also

Kartik Purnima: Donating these things will bring blessings of Lord Vishnu and Goddess Lakshmi.

कार्तिक पूर्णिमा: इन चीजों का दान करने से बरसेगी भगवान विष्णु और मां लक्ष्मी की कृपा

नई दिल्ली, 5 नवंबर हिंदू धर्म में कई तीज-त्योहार और विशेष दिनों पर भगवान की …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *