बुधवार, मई 13 2026 | 05:17:04 AM
Breaking News
Home / कृषि-जिंस / अधिक उत्पादन की संभावना, चावल-मूंग-उड़द के दाम में गिरावट

अधिक उत्पादन की संभावना, चावल-मूंग-उड़द के दाम में गिरावट

नई दिल्ली| जुलाई और अगस्त में हुई अच्छी बारिश से कारोबारियों को पिछले साल की तुलना में इस सीजन में अधिक उत्पादन होने की उम्मीद है। इस वजह से पिछले एक महीने में ग्वार, चावल, कपास, मूंग और उड़द की कीमतों में गिरावट आई है। थोक बाजार में अगस्त से मूंग, उड़द और चावल के दाम 5-6 पर्सेंट गिरे हैं, जबकि इसी अवधि में ग्वार, कपास, जौ और गेहूं की कीमत 2 पर्सेंट तक घटी है।

मौसम विभाग के मुताबिक, जुलाई में सामान्य से 4.6 पर्सेंट और अगस्त में 15.7 पर्सेंट अधिक बारिश हुई है। 3 सितंबर तक देश में 733.1 mm बारिश हुई थी जो, इस अवधि के लिए सामान्य है।

5 से 6 फीसदी गिरे चावल के दाम

राइस एक्सपोर्टर्स असोसिएशन के प्रेजिडेंट बी वी कृष्णा राव ने बताया, ‘इस साल बारिश का वितरण समान रहा है। अगर यही स्थिति रहती है तो अच्छी फसल होने की उम्मीद जा सकती है।’ राव ने कहा कि अच्छी फसल होने की संभावना से पिछले एक महीने में चावल के दाम 5-6 पर्सेंट गिरकर 25 रुपये प्रति किलोग्राम हो गए हैं। कारोबारियों ने बताया कि गर्मी के मौसम में अच्छी फसल हुई थी और कीट के हमले की भी रिपोर्ट नहीं थी।

कपास के दाम में 2 फीसदी की गिरावट

दिल्ली ग्रेन मर्चेंट्स के जनरल सेक्रटरी संजय सिंघल ने बताया, ‘उड़द और मूंग के दाम में 5 पर्सेंट की गिरावट आई है। दिल्ली के नया बाजार थोक मार्केट में मूंग की कीमत 59 रुपये प्रति किलोग्राम और उड़द की 48 रुपये प्रति किलोग्राम है।

 

Check Also

बसंत पंचमी : बाबा श्रीकाशी विश्वनाथ का तिलकोत्सव आज, जानें कब है विवाह और गौना

वाराणसी. माता सरस्वती की आराधना और बसंत के आगमन के इतर बसंत पंचमी काशिवासियों के लिए …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *