बुधवार, मई 13 2026 | 10:54:05 AM
Breaking News
Home / ऑटो-गैजेट्स / सुस्ती से मुश्किल में Toyota, कर्मचारियों को देगी VRS

सुस्ती से मुश्किल में Toyota, कर्मचारियों को देगी VRS

नई दिल्ली। वाहन क्षेत्र में सुस्ती और मांग में कमी के बीच व्हीकल मैन्युफैक्चरर टोयोटा किर्लोस्कर मोटर (TKM) ने कर्नाटक के बिदादी में अपनी मैन्युफैक्चरिंग यूनिट के कर्मचारियों के लिए स्वैच्छिक सेवानिवृत्ति योजना (VRS) शुरू की है. कंपनी ने संयंत्र में कम से कम पांच साल तक काम करने वाले स्थायी कर्मचारियों और निगरानी श्रेणी के कर्मचारियों के लिए यह योजना शुरू की है. इसे ‘नव-जीवन योजना’ नाम दिया गया है.

नव-जीवन योजना 22 सितंबर से शुरू हो चुकी है और 23 अक्टूबर तक चलेगी. टोयोटा किर्लोस्कर के वाइस प्रेसिडेंट शेखर विश्वनाथन ने बताया कि यह योजना पूरी तरह से स्वैच्छिक है और इसका TKM के कारोबार की स्थिति से कोई लेना-देना नहीं है. TKM, जापान की टोयोटा और किर्लोस्कर समूह का संयुक्त उद्यम है.

क्षतिपूर्ति पैकेज भी दिया जाएगा

विश्वनाथन के मुताबिक, ‘वित्तीय सुरक्षा के साथ करियर बदलने और कंपनी से अलग होकर अपनी आकांक्षा के अनुरूप लक्ष्य हासिल करने में कर्मचारियों का समर्थन करने के लिए यह योजना शुरू की गई है. योजना के लिए आवेदन करने वाले कर्मचारियों को सामान्य सेवानिवृत्ति लाभ के अलावा क्षतिपूर्ति पैकेज भी मिलेगा.’

पूरे देश में हैं 6,500 कर्मचारी

टीकेएम के देश में करीब 6,500 कर्मचारी हैं. बिदादी में कंपनी के दो कारखाने हैं, जिनकी कुल स्थापित उत्पादन क्षमता 3.10 लाख यूनिट सालाना है. आर्थिक सुस्ती के दौर से गुजर रहीं वाहन कंपनियां कर्मचारियों के लिए स्वैच्छिक सेवानिवृत्ति योजना पेश कर रही हैं. पिछले महीने हीरो
मोटोकॉर्प ने स्वैच्छिक सेवानिवृत्ति योजना शुरू की थी.

Check Also

भारत में लॉन्च हुई नई BMW X3 30 xDrive M Sport Pro, कीमत 74.50 लाख रुपये

गुरुग्राम। लग्ज़री कार निर्माता BMW Group India ने भारत में अपनी नई पेट्रोल एसयूवी BMW X3 30 …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *