बुधवार, अगस्त 12 2026 | 10:30:06 PM
Breaking News
Home / कंपनी-प्रॉपर्टी / जियो-एयरटेल अब दूसरे नेटवर्क पर कॉल के लिए करेंगे चार्ज

जियो-एयरटेल अब दूसरे नेटवर्क पर कॉल के लिए करेंगे चार्ज

नई दिल्ली। रिलायंस जियो ने एयरटेल और वोडाफोन जैसे दूसरे नेटवर्क पर कॉल के लिए प्रति मिनट 6 पैसे का इंटरकनेक्ट यूसेज (IUC) चार्ज लेने का ऐलान किया है. कंपनी इसकी भरपाई के लिए उपभोक्ताओं को इसके बराबर मूल्य का मुफ्त डेटा देगी. इसके बाद एयरटेल ने भी अपने नेटवर्क से दूसरे नेटवर्क पर कॉल के लिए IUC का ऐलान कर दिया. हालांकि जियो ने कहा है कि ग्राहकों से जितना IUC वसूला जाएगा उतने ही मूल्य का उन्हें फ्री डेटा मिलेगा.

कब तक लिया जाएगा चार्ज?

रिलायंस जियो के बयान में कहा गया है कि कंपनी को जब तक दूसरे नेटवर्क पर किए जाने वाले अपने ग्राहकों के कॉल पर पेमेंट करना होगा तब तक यह चार्ज लिया जाएगा. कंपनी ने कहा है कि जियो के फोन या लैंडलाइन पर कॉल करने का कोई चार्ज नहीं लगेगा. वॉट्सऐप और फेसटाइम समेत इस तरह के दूसरे ऐप से किए गए फोन कॉल पर भी कोई चार्ज नहीं लगेगा. सभी नेटवर्क के इनकमिंग फोन कॉल फ्री होंगे.

IUC के बराबर कीमत का मिलेगा मुफ्त डेटा

अगर आपके पास कोई जियो नंबर है और आप एयरटेल या वोडाफोन नंबर पर फोन कर रहे हैं तो रिंग करने के दौरान प्रति मिनट छह पैसे की दर से चार्ज दना होगा. सभी ऑपरेटरों पर कॉल तो फ्री होगी लेकिन रिंगिंग टाइम के लिए चार्ज देना होगा. हालांकि जियो ग्राहकों को आउटगोइंग कॉल पर लिए जाने वाले IUC चार्ज के बराबर मूल्य का मुफ्त डेटा दिया जाएगा.

क्या है IUC ?

जब कोई कस्टमर एक नेटवर्क से दूसरे नेटवर्क पर फोन करता है तो आउटगोइंग कॉल के लिए कॉल करने वाले कस्मटर के ऑपरेटर को इंटरकनेक्ट यूसेज (IUC) चार्ज देना पड़ता है. ट्राई के मुताबिक हरेक ऑपरेटर को प्रति मिनट 6 पैसे का इंटरकनेक्ट यूसेज चार्ज देना पड़ता है.

Check Also

3 months for Rs 550, a year of entertainment for Rs 2000, Jio expands OTT-Pass coverage

550 रुपये में 3 महीने, 2000 रुपये में सालभर मनोरंजन, जियो ने बढ़ाया OTT-Pass का दायरा

15 प्रीमियम OTT ऐप्स और 1,000 से ज्यादा लाइव टीवी चैनल्स का एक्सेस, हाई-स्पीड डेटा और …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *