बुधवार, मई 13 2026 | 02:13:56 PM
Breaking News
Home / राजकाज / आईआरसीटीसी ने शुरू किया यह सुविधा, टिकट कैंसल करवाना होगा आसान

आईआरसीटीसी ने शुरू किया यह सुविधा, टिकट कैंसल करवाना होगा आसान

नई दिल्ली| आईआरसीटीसी ने रेल यात्रियों को सुविधा दिया है, जिसके तहत अब अधिकृत टिकट बुकिंग एजेंटों के जरिये बुक करवाए गए रेल टिकटों को ओटीपी आधारित व्यवस्था के तहत कैंसिल करवाया जा सकता है। यात्री अब एजेंटों द्वारा बुक करवाए गए टिकटों को ओटीपी के जरिये कैंसिल करवा सकते हैं और रिफंड प्राप्तै कर सकते हैं।
आईआरसीटीसी ने कहा है कि टिकट कैंसिल करवाने की यह प्रणाली अथॉराइज्ड एजेंटों द्वारा बुक किए गए ई-टिकटों पर ही लागू होगा। ओटीपी आधारित रिफंड प्रक्रिया ग्राहकों के लिए अधिक पारदर्शिता और आराम सुनिश्चित करेगा। यह सुविधा सरल है और यात्री जान सकेंगे कि एजेंट जिस टिकट को कैंसिल करवा रहा है, उसके बदले उसे कितने रिफंड मिले हैं।

यूं कराएं कैंसिल

इस सुविधा से जब कभी ग्राहक अधिकृत एजेंट के जरिये अपना टिकट कैंसिल करवाते हैं या पूरी तरह वेटलिस्टेिड टिकट बुक करवाते हैं तो उनके मोबाइल पर एक वन टाइम पासवर्ड (ओटीपी) और रिफंड की रकम की जानकारी मिलेगी। ग्राहक को यह ओटीपी एजेंट को बताना होगा कि जिसने रिफंड प्राप्त करने के लिए टिकट बुक की थी।

प्रतिदिन 20 फीसद टिकटों को करवाया जाता है कैंसिल

आईआरसीटीसी के एक अधिकारी ने बताया कि कई ऐसे मामले सामने आए हैं कि एजेंट अपने मोबाइल नंबर के जरिये टिकट बुक करते हैं और कैंसिलेंशन की सारी जानकारी उनके पास आती है। एजेंट पैसों के रिफंड की जानकारी ग्राहकों से छुपाते हैं, ओटीपी आधारित रिफंड कि प्रक्रिया होने से ग्राहकों को टिकट बुक करवाते समय यह सुनिश्चित करने की जरूरत है कि वह अपना मोबाइल नंबर दे रहे हैं। आईआरसीटीसी ने एक बयान में कहा कि अधिकृत एजेंटों के जरिये प्रतिदिन लगभग 27 फीसद रेल टिकट बुक करवाये जाते हैं और इनमें से 20 फीसद टिकटों को प्रतिदिन कैंसिल करवाया जाता है।

Check Also

In 24 hours, the Reserve Bank imposed several restrictions on two banks

RBI के नए नियम: बैंक अब ले सकेंगे प्रॉपर्टी पर कब्जा, लेकिन लागू होंगी ये शर्तें

New Delhi. भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने कर्ज वसूली (Debt Recovery) की प्रक्रिया को और …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *