बुधवार, मई 13 2026 | 09:09:02 AM
Breaking News
Home / मनोरंजन / महाभारत के इस किरदार में नजर आएंगी दीपिका, खुद ही हैं प्रोड्यूसर

महाभारत के इस किरदार में नजर आएंगी दीपिका, खुद ही हैं प्रोड्यूसर

नई दिल्ली| बॉलीवुड अभिनेत्री दीपिका पादुकोण जो कुछ वक्त पहले फिल्म पद्मावत के जरिए बड़े परदे पर रॉयल अवतार में नजर आ चुकी हैं एक बार फिर रानी के गेटअप में दिखाई देंगी। हाल ही में फिल्म छपाक से प्रोड्यूसर बनीं दीपिका फिल्म महाभारत के प्रोडक्शन में मधु मंटेना के साथ हाथ मिलाने जा रही हैं। इस फिल्म में वे द्रौपदी का किरदार निभाती नजर आएंगी।

फैन्स दिखे उत्साहित

ट्रेड एनालिस्ट तरण आदर्श ने ट्विटर पर दीपिका की फिल्म महाभारत की जानकारी देते हुए बताया कि इसे दो भागों में बनाने की तैयारी की जा रही है। इस फिल्म का पहला भाग 2021 में दिवाली पर रिलीज किया जा सकता है। महाभारत फिल्म के बारे में आधिकारिक घोषणा होते ही फैन्स ने सोशल मीडिया पर अपनी प्रतिक्रियाएं देनी शुरू कर दी है। इन प्रतिक्रियाओं में फैन्स काफी उत्साहित नजर आ रहे हैं।

एक व्यक्ति ने सोशल मीडिया पर लिखा, “राजामौली और संजय लीला भंसाली के अलावा मुझे नहीं लगता कि कोई इस पीरियड की ड्रामा फिल्म का निर्देशन कर पाएगा। किसी पीरियड ड्रामा फिल्म के लिए काफी रिसर्च की जरूरत होती है खासकर तब जब आप किसी सच्ची घटना को आज के युग में ढालने का प्रयास करते हो। हम सभी इन दो निर्देशकों का कैलिबर जानते हैं।”

द्रौपदी जीवनभर के लिए प्रेरणादायक

एक इंटरव्यू के दौरान दीपिका ने बताया कि वे ‌द्रौपदी का किरदार पाकर बहुत खुश और सम्मानित महसूस कर रही हूं। उन्होंने कहा कि-मुझे विश्वास है कि यह किरदार जीवनभर के लिए प्रेरणादायक है। हालांकि महाभारत अपनी पौराणिक कथाओं और सांस्कृतिक प्रभाव के लिए सदियों से लोकप्रिय रहा है, और इसके जरिए जीवन में कई सबक भी मिलते हैं लेकिन ज्यादातर इसके पुरुष किरदारों से ही सीख ली जाती रही हैं। इसलिए इस गाथा को नए तरीके और नजरिए से बताना दिलचस्प और महत्वपूर्ण होगा।

फिल्म पूरी तरह द्रौपदी के नजरिए से होगी

बता दें इस फिल्म के बारे में दीपिका का रिएक्शन शुरू से ही पॉजिटिव रहा है। जहां तक मधु मंटेना की बात है तो उनका कहना है कि, “हम सभी ने महाभारत कई बार देखी, सुनी और पढ़ी है। लेकिन जहां तक दीपिका की महाभारत का सवाल है तो ये फिल्म पूरी तरह द्रौपदी के नजरिए से होगी। दीपिका आज की सबसे सफल अभिनेत्री हैं। वह इस कहानी को सीमाओं से परे ले जा सकती हैं। यदि वह साथ नहीं होती तो हम ये फिल्म नहीं बना पाते।”

Check Also

Congress in Tamil Nadu gives full support to TVK, on ​​the condition of 'keeping communal forces out'

तमिलनाडु में कांग्रेस ने टीवीके को दिया पूर्ण समर्थन, ‘सांप्रदायिक ताकतों को बाहर रखने’ की शर्त  

चेन्नई। तमिलनाडु की राजनीति में बड़ा घटनाक्रम सामने आया है। कांग्रेस ने अभिनेता से राजनेता …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *