बुधवार, मई 13 2026 | 02:50:12 PM
Breaking News
Home / मनोरंजन / नवंबर में किस दिन रिलीज होगी कौन सी फिल्म

नवंबर में किस दिन रिलीज होगी कौन सी फिल्म

जयपुर। इस पूरे महीने ‘उजड़ा चमन’, ‘बाला’, ‘मोतीचूर चकनाचूर’ जैसी कई छोटी-बड़ी फिल्में रिलीज हो रही हैं। इन फिल्मों की रिलीज डेट जान कर सकते हैं फ्रेंड्स और फैमिली के साथ मूवी आउटिंग।

उजड़ा चमन

इस महीने की शुरुआत फिल्म ‘उजड़ा चमन’ के साथ हुई है। 1 नवंबर को फिल्म उजड़ा चमन रिलीज हुई है जिसके लीड कलाकार ‘सोनू के टीटू की स्वीटी’ के सनी सिंह और मानवी गगरू हैं। अभिषेक पाठक के निर्देशन में बनी ये फिल्म ‘बाला’ की कापी बताई जा रही है।

सेटेलाइट शंकर

सूरज पंचोली की फिल्म ‘सेटेलाइट शंकर’ इस महीने 15 नवंबर से थियेटर्स में दिखाई जाएगी। इरफान कमाल के निर्देशन में बनी ये फिल्म एक्शन ड्रामा मूवी है।

बाईपास रोड

नमन नितिन मुकेश के निर्देशन में बनी फिल्म ‘बाईपास रोड’ में लीड कलाकार नील नितिन मुकेश हैं। ये फिल्म 8 नवंबर को इस महीने रिलीज हो रही है। ये फिल्म थ्रिलर ड्रामा बेस्ड होगी और जल्द ही आपके नजदीकी सिनेमा घरों में रिलीज होगी।

बाला

7 नवंबर को रिलीज होने जा रही फिल्म ‘बाला’ में लीड एक्टर आयुष्मान खुराना हैं। उनके साथ इस फिल्म में यामी गौतम और भूमि पेडनेकर भी हैं। फिल्म का निर्देशन अमर कौशिक ने किया है जिसका इसका ट्रेलर ऑडियंस खूब इंज्वाय कर रही है।

मोतीचूर चकनाचूर

डेबामित्रा बिसवास के निर्देशन में बनी फिल्म ‘मोतीचूर चकनाचूर’ इस महीने 15 नवंबर को रिलीज होगी। फिल्म में लीड कलाकार नवाजुद्दीन सिद्दीकी और अथिया शेट्टी हैं। फिल्म में दिखाया गया है कि किस तरह दो अंजाने अपने-अपने स्वार्थ के लिए एक-दूसरे से शादी करते हैं और उस रिश्ते में फंस जाते हैं।

मरजांवा

सिद्धार्थ मल्होत्रा, रितेश देशमुख और तारा सुतारिया स्टारर फिल्म ‘मरजांवा’ इस महीने 22 नवंबर को रिलीज होगी। फिल्म सिद्धार्थ-तारा की लव स्टोरी पर बेस्ड होगी जिसका निर्देशन मिलाप जावेरी ने किया है। मालूम हो रितेश देशमुख इस फिल्म में विलेन के रोल में होंगे।

कमांडो 3

विद्युत जामवाल पहले भी ‘कमांडो’ और ‘कमांडो 2’ में नजर आ चुके हैं। इस बार ये एक्टर फिर अपने जबरदस्त एक्शन सीन के साथ ‘कमांडो 3’ की रिलीज के लिए बिल्कुल तैयार है। ये फिल्म महीने के अंत में 29 नवंबर को रिलीज होगी।

Check Also

Congress in Tamil Nadu gives full support to TVK, on ​​the condition of 'keeping communal forces out'

तमिलनाडु में कांग्रेस ने टीवीके को दिया पूर्ण समर्थन, ‘सांप्रदायिक ताकतों को बाहर रखने’ की शर्त  

चेन्नई। तमिलनाडु की राजनीति में बड़ा घटनाक्रम सामने आया है। कांग्रेस ने अभिनेता से राजनेता …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *