रविवार, सितंबर 27 2026 | 07:02:32 AM
Breaking News
Home / ऑटो-गैजेट्स / 6.02 लाख तक सस्ती हुईं ऑडी की कारें

6.02 लाख तक सस्ती हुईं ऑडी की कारें

जयपुर। जर्मनी की लग्जरी कार निर्माता कंपनी ऑडी ने शुक्रवार से अपनी एसयूवी क्यू5 और क्यू7 की कीमतों में 6.02 लाख रुपये तक की कटौती की है। भारत में इन मॉडल की बिक्री के 10 साल पूरे होने पर कंपनी ने सीमित समय के लिए छूट देने की घोषणा की है। भारत में क्यू5 और क्यू7 2009 में लॉन्च हुई थीं।

यह हैं प्राइस एंड फीचर्स

ऑडी इंडिया ने एक बयान में कहा कि क्यू5 के पेट्रोल एवं डीजल दोनों वेरिएंट की कीमतों में 5.81 लाख की कटौती की गई है। अब यह कार 55.8 लाख की जगह 49.99 लाख रुपये में खरीद सकेंगे। वहीं, क्यू7 के पेट्रोल वेरिएंट की कीमत 4.83 लाख घटकर 68.99 लाख रुपये और डीजल वेरिएंट की कीमत 6.02 लाख घटकर 71.99 लाख हो गई है। ऑडी इंडिया के हेड बलबीर सिंह ढिल्लन ने कहा कि क्यू5 और क्यू7 लॉन्च होने के बाद से मशहूर हो गईं। इससे ऑडी को भारत में कामयाब होने में मदद मिली। हम ग्राहकों को इसका रिवॉर्ड देना चाहते हैं। क्यू-मॉडल की कीमतें कम होने से लग्जरी पसंद ग्राहकों तक इनकी पहुंच और बढ़ेगी।

Check Also

BMW launches G310R and GS

भारत में वित्त वर्ष 2026 में दोपहिया वाहनों की बिक्री रिकॉर्ड 22 मिलियन तक पहुंच गई: रिपोर्ट

नई दिल्ली. भारत में दोपहिया वाहनों की बिक्री ने वित्त वर्ष 2026 में नया रिकॉर्ड बनाया …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *