बुधवार, जून 03 2026 | 01:21:23 AM
Breaking News
Home / कंपनी-प्रॉपर्टी / ऊषा ने लॉन्च किये वेट ग्राइंडर्स

ऊषा ने लॉन्च किये वेट ग्राइंडर्स

जयपुर। भारत की अग्रणी कंज्यूमर ड्यूरेबल कंपनी उषा इंटरनेशनल ने दक्षिण और पश्चिम भारत के बाजारों के लिए वेट ग्राइंडर्स की एक नई श्रृंखला लॉन्च की है, जिसमें कोलोसल DLX  (विद आर्म) और कोलोसल (विदाउट आर्म) उत्‍पाद शामिल हैं। उपभोक्ताओं से मिली जानकारी के आधार पर विकसित, कोलोसल और कोलोसल Dlx में 150 वाट की उच्च टॉर्क वाली, 100 प्रतिशत कॉपर मोटर और ड्यूअल वाइपर्स हैं, जो अच्छी ग्राइंडिंग सुनिश्चित करते हैं और कम समय में बेहतर काम करते हैं।

ये हैं सुविधाएं

वेट ग्राइंडर्स की इस श्रृंखला के लॉन्च पर टिप्पणी करते हुए उषा इंटरनेशनल में शोध एवं विकास के प्रेसिडेन्ट मनोज खट्टर ने कहा, ‘वेट ग्राइंडर्स की कोलोसल और कोलोसल Dlx श्रृंखला उपभोक्ताओं पर किये गये निरंतर शोध का परिणाम हैं, जिसमें वेट ग्राइंडर्स से जुड़ी समस्याओं का पता चला था, जिसमें असमान बैटर मुख्‍य समस्‍या थी, खासकर दक्षिणी राज्यों में, जहाँ ग्राइंडिंग रोजमर्रा की जरूरत है। इसके उपाय के तौर पर हमारी टीम ने एक उत्पाद विकसित किया, जिसमें ड्यूअल वाइपर्स हैं, जो एकसमान ग्राइंडिंग सुनिश्चित करते हैं और इसकी 100 प्रतिशत कॉपर मोटर लंबे समय तक चलती है और टिकाऊ है।’’

कोलोसल Dlx मेटैलिक रेड में 6495 रुपये में उपलब्‍ध

कोलोसल Dlx मेटैलिक रेड में 6495 रुपये में उपलब्‍ध है, जबकि कोलोसल रेंज मेटैलिक मैजेंटा में उपलब्‍ध है और इसकी कीमत 5495 रुपये है। दोनों वैरिएंट्स की मोटर पर 5 साल की वारंटी दी गई है।

Check Also

बिगब्लॉक कंस्ट्रक्शन लिमिटेड ने Q4FY26 में रू. 86.93 करोड़ का ओपरेशनल रेवन्यु दर्ज किया, YoY 34.6% की वृद्धि

सुरत भारत में एरेटेड ऑटोक्लेव्ड कंक्रीट (AAC) ब्लॉक्स, ब्रिक्स और ALC पैनल्स के सबसे बड़े निर्माताओं …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *