बुधवार, मई 13 2026 | 08:50:49 AM
Breaking News
Home / राजकाज / देश में सिर्फ 25 फीसदी लोग कर रहे हैं इंटरनेट का इस्तेमाल

देश में सिर्फ 25 फीसदी लोग कर रहे हैं इंटरनेट का इस्तेमाल

 

मोदी सरकार के च्डिजिटल इंडियाज् में सिर्फ २५ फीसदी लोग कर रहे हैं इंटरनेट का इस्तेमाल
जयपुर. एक रिपोर्ट के मुताबिक देश में ८० फीसदी लोगों को फेसबुक और ट्विटर जैसी सोशल मीडिया साइट्स के बारे में कोई जानकारी नहीं है। रिपोर्ट में कहा गया है कि भारत में २०१३ में सिर्फ १२ फीसदी लोग इंटरनेट सेवा का इस्तेमाल करते थे। जब से केंद्र की सत्ता पर मोदी सरकार काबिज हुई है, तबसे देश को डिजिटल बनाने के बड़े-बड़े दावे किए जा रहे हैं। इससे जुड़ी अलग-अलग योजनाओं पर करोड़ों रुपये खर्च किए जा रहे हैं। लेकिन यह सुनकर आपको हैरानी होगी कि देश में सिर्फ 25 फीसदी लोग ही इंटरनेट सेवा का इस्तेमाल कर रहे हैं। बाकि ७५ फीसदी लोग इंटरनेट सेवा से दूर हैं। यह बात प्यू रिसर्च सेंटर द्वारा जारी एक रिपोर्ट में कही गई है। रिपोर्ट के मुताबिक देश में ८० फीसदी लोगों को फेसबुक और ट्विटर जैसी सोशल मीडिया साइट्स के बारे में कोई भी जानकारी नहीं है। रिपोर्ट में कहा गया है कि भारत में २०१३ में १२ फीसदी लोग इंटरनेट का इस्तेमाल करते थे। २०१७ में यह बढ़कर २२ फीसदी हुई।

इस लिस्ट में 37  देशों के नाम शामिल हैं। रिपोर्ट के मुताबिक, दक्षिण कोरिया इंटरनेट इस्तेमाल करने में पहले नंबर पर है, जहां ९६ फीसदी लोग इंटरनेट का इस्तेमाल करते हैं। रिपोर्ट में कहा गया है कि विश्व के ज्यादातर देश इंटरनेट इस्तेमाल करने में आगे हैं। गौरतलब है कि जबसे मोदी सरकार केंद्र में आई है, तबसे लगातार डिजिटल इंडिया पर जोर दे रही है। मोदी सरकार को सत्ता में आए 5 साल से ज्यादा का वक्त बीत चुका है। चार सालों से डिजिटल इंडिया के नाम पर कई योजनाएं चलाई जा रही हैं, जिस पर अब तक करोड़ों रुपये खर्च हो चुके हैं। ऐसे में इस रिपोर्ट से मोदी सरकार के दावों और डिजिटल इंडिया से जुड़ी योजनाओं पर सवाल खड़े हो रहे हैं।

Check Also

In 24 hours, the Reserve Bank imposed several restrictions on two banks

RBI के नए नियम: बैंक अब ले सकेंगे प्रॉपर्टी पर कब्जा, लेकिन लागू होंगी ये शर्तें

New Delhi. भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने कर्ज वसूली (Debt Recovery) की प्रक्रिया को और …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *