मंगलवार, अगस्त 11 2026 | 08:57:32 PM
Breaking News
Home / मनोरंजन / अपने बॉयफ्रेंड को मां से मिलवाने मुंबई ला रही हैं प्रियंका चोपड़ा

अपने बॉयफ्रेंड को मां से मिलवाने मुंबई ला रही हैं प्रियंका चोपड़ा

 

मुंबई. प्रियंका चोपड़ा इन दिनों अमरीकी पॉप स्टार निक जोनस के साथ अपने रिलेशनशिप को लेकर मीडिया में छाई हुईं हैं. देश ही नहीं बल्कि विदेश में भी मीडिया निक और प्रियंका के बीच बढ़ती करीबी को लेकर बात कर रही है. अब इस कपल को लेकर एक ताजा खबर सामने आई है जिसे सुनकर तो यही लगता है कि प्रियंका निक के साथ अपने फ्यूचर की प्लानिंग कर रही हैं.

प्रियंका की मॉम मधु चोपड़ा से मिलेंगे निक-प्रियंका और निक कल फ्लाइट से मुंबई पहुंचने वाले हैं. प्रियंका निक को अपनी मॉम मधु चोपड़ा से मिलवाना चाहती हैं और इसलिए वो उन्हें लेकर मुंबई आ रही है. कहा जा रहा है कि प्रोफेशनल लेवल पर भले ही प्रियंका सभी से एक कदम आगे हैं लेकिन जब बात रिश्ते निभाने की आती हैं तो वो आज भी देसी गर्ल हैं. इसलिए तो वो निक के साथ अपनी जिंदगी का कोई भी फैसला लेने से पहले उन्हें अपनी मॉम से मिलवाना चाहती हैं.

निक के मुंबई विजिट पर दोस्तों को ग्रैंड पार्टी देंगी प्रियंका-बताया जा रहा है कि प्रियंका मुंबई के वर्सोवा इलाके स्थित अपने नए फ्लैट पर एक ग्रैंड पार्टी रखेंगी. निक की मुंबई यात्रा के दौरान प्रियंका उन्हें अपने सभी दोस्तों से मिलवाना चाहती हैं और इसलिए मुंबई में इस पार्टी के जरिए वो उन्हें अपनी दोस्तों के सामने इंट्रोड्यूस करेंगी. निक का मुंबई विजिट काफी खास होने वाला है क्योंकि प्रियंका का दिल जीतने के बाद अब उन्हें उनकी मॉम मधु और उनके दोस्तों का भी दिल जीतना होगा.

Check Also

Govinda to make a comeback with 'Roopa', shares an interesting story about his lucky number

फिल्म ‘रूपा’ से कमबैक करेंगे गोविंदा, शेयर किया लकी नंबर का दिलचस्प किस्सा

मुंबई. 1990 के दशक में अपनी शानदार कॉमिक टाइमिंग, दमदार डांस और अभिनय के लिए …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *