बुधवार, मई 13 2026 | 02:12:51 PM
Breaking News
Home / ऑटो-गैजेट्स / जगुआर एक्सई फेसलिफ्ट भारत में हुई लॉन्च

जगुआर एक्सई फेसलिफ्ट भारत में हुई लॉन्च

मुंबई| जगुआर ने फेसलिफ्ट एक्सई को भारत में लॉन्च कर दिया है। यह दो वेरिएंट एक्सई एस और एसई में उपलब्ध है। इनकी कीमत क्रमश 44.98 लाख रुपए और 46.33 लाख रुपए (एक्स-शोरूम) है। इसका मुकाबला मर्सिडीज-बेंज सी-क्लास, बीएमडब्ल्यू 3-सीरीज और ऑडी ए4 से होगा। जगुआर एक्सई फेसलिफ्ट के डिजाइन और फीचर में कई अहम बदलाव हुए हैं। यह पहले से ज्यादा स्पोर्टी नजर आ रही है।

जगुआर एक्सई फेसलिफ्ट पेट्रोल और डीजल दोनों इंजन में उपलब्ध

जगुआर लैंड रोवर इंडिया लिमिटेड के अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक रोहित सुरी ने कहा कि जगुआर एक्सई फेसलिफ्ट पेट्रोल और डीजल दोनों इंजन में उपलब्ध है। इसमें 2.0 लीटर बीएस-6 पेट्रोल और डीजल इंजन दिया गया है। पेट्रोल इंजन की पावर 250 पीएस और टॉर्क 365 एनएम है। वहीं डीजल इंजन 180 पीएस की पावर और 430 एनएम का टॉर्क जनरेट करता है। दोनों इंजन के साथ 8-स्पीड ऑटोमैटिक गियरबॉक्स दिया गया है।

Check Also

भारत में लॉन्च हुई नई BMW X3 30 xDrive M Sport Pro, कीमत 74.50 लाख रुपये

गुरुग्राम। लग्ज़री कार निर्माता BMW Group India ने भारत में अपनी नई पेट्रोल एसयूवी BMW X3 30 …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *