बुधवार, अगस्त 12 2026 | 11:24:03 PM
Breaking News
Home / कंपनी-प्रॉपर्टी / आईसीआईसीआई एचएफसी के टॉप मार्केट में राजस्थान

आईसीआईसीआई एचएफसी के टॉप मार्केट में राजस्थान

जयपुर। आईसीआईसीआई होम फाइनेंस कंपनी (ICICI Home Finance Company) (आईसीआईसीआई एचएफसी) राजस्थान को अपने टॉप मार्केट्स में से एक मानती है। आईसीआईसीआई होम फाइनेंस को 2020 वित्तीय वर्ष के पहले नौ महीनों के व्यापार में पिछले वर्ष के मुकाबले 42% वृद्धि हासिल हुई है। ग्राहकों की जरूरतों और मार्केट को बखूबी समझने वाले स्थानीय लोगों को नियुक्त करने की नीति ही कंपनी की सबसे बड़ी ताकत बनी है। आईसीआईसीआई बैंक के अधीन कार्य करने वाली सहायक कंपनी आईसीआईसी होम फाइनेंस (ICICI Home Finance Company) अपने ग्राहकों को होम लोन्स और होम इम्प्रूवमेंट लोन्स से लेकर फिक्स्ड डिपॉजिट्स तक विभिन्न प्रकार की सेवासुविधाएं मुहैया करती है।

राजस्थान में 13 आईसीआईसीआई एचएफसी शाखाएं

जयपुर यात्रा के दौरान आईसीआईसीआई होम फाइनेंस कंपनी लिमिटेड (ICICI Home Finance Company) के एमडी और सीईओ अनिरुद्ध कमानी ने बताया, जयपुर के स्थानीय बिजऩेस मालिकों और उद्यमियों को वित्तीय सुविधाएं देकर उन्हें उनके घर खरीदने के या कारोबार को बढ़ाने के सपने पूरा करने में मदद करने पर हमने ध्यान केंद्रित किया हुआ है। राजस्थान में हमारी 13 आईसीआईसीआई एचएफसी शाखाएं हैं जो क्षेत्र के 75 छोटे-बड़े शहरों को सेवाएं प्रदान करती हैं।

Check Also

3 months for Rs 550, a year of entertainment for Rs 2000, Jio expands OTT-Pass coverage

550 रुपये में 3 महीने, 2000 रुपये में सालभर मनोरंजन, जियो ने बढ़ाया OTT-Pass का दायरा

15 प्रीमियम OTT ऐप्स और 1,000 से ज्यादा लाइव टीवी चैनल्स का एक्सेस, हाई-स्पीड डेटा और …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *