शुक्रवार, मार्च 20 2026 | 08:23:24 AM
Breaking News
Home / ऑटो-गैजेट्स / फॉक्सवैगन ने ऑटो एक्सपो 2020 में पेश किया सबसे बड़ा एसयूवी पोर्टफोलियो

फॉक्सवैगन ने ऑटो एक्सपो 2020 में पेश किया सबसे बड़ा एसयूवी पोर्टफोलियो

ग्रेटर नोएडा| फॉक्सवैगन इंडिया ने ऑटो एक्सपो 2020 में अपना सबसे बड़ा एसयूवी ऑफेंसिव लॉन्च किया है। कंपनी ने अपनी नई एसयूवी फैमिली को पेश किया है, जिसमें फॉक्सवैगन टायगुन, टी-रॉक, टिगुआन और टिगुआन ऑलस्पेस सम्मिलित हैं। विभिन्न ग्राहक समूहों की जरूरतों के लिए इस तरह के शानदार और स्पोर्टी कारों की श्रृंखला के साथ फॉक्सवैगन ने अपना नया ब्रांड डिजाईन भी लॉन्च किया। यह रीब्रांडिंग ‘वाइब्रेंट पॉवर’ की थीम पर आधारित है, जिसका उद्देश्य ब्रांड को और अधिक मानवीय तथा जीवंत बनाना। इसका नया लोगो होगा और इसमें विजुअल लैंग्वेज में रोशनी की भी महत्वपूर्ण भूमिका होगी।

टिगुआन ऑलस्पेस और टी-रॉक होगी लांच

फॉक्सवैगन को पहली बार फीमेल वॉयस में दर्शाया जाएगा, जिसका उदेश्य एक समान ग्लोबल 3600 एक्सपीरियंस के साथ एक आधुनिक और प्रमाणिक ब्रांड तैयार करना है। फॉक्सवैगन की ब्रांड डिजाईन का पुनर्गठन विश्व के सबसे विशाल रीब्रांडिंग प्रचार अभियानों में से एक है। ऑटो एक्सपो 2020 में फॉक्सवैगन पैसेंजर कार्स इंडिया के डायरेक्टर स्टीफन नैप ने कहा कि भारत में फॉक्सवैगन की एसयूवी फैमिली के प्रीमियर के साथ यह ब्रांच भारतीय मार्केट के लिए अपनी स्पष्ट दिशा और फोकस का प्रदर्शन कर रहा है। हमारी एसयूवी रेंज अगले दो वर्षों में ग्राहकों के प्रत्येक वर्ग की जरूरतें पूरी करेंगे। हम 2020 की पहली छमाही में ही टिगुआन ऑलस्पेस और टी-रॉक लांच करेगी और इसके साथ ग्राहकों को ब्रांड फॉक्सवैगन के ढेरों विकल्प उपलब्ध होंगे। नैप ने कहा कि न्यू फॉक्सवैगन की लॉन्चिंग के साथ हमारे ब्रांड के लिए एक नए युग की शुरुआत हो रही है।

Check Also

PM E-Drive के तहत बेंगलुरु में 1,750 इलेक्ट्रिक बसें तैनात करेगा चार्टर्ड स्पीड–EKA मोबिलिटी गठजोड़

PM E-Drive के तहत बेंगलुरु में 1,750 इलेक्ट्रिक बसें तैनात करेगा चार्टर्ड स्पीड–EKA मोबिलिटी गठजोड़

New Delhi. यात्री बस परिवहन क्षेत्र की अग्रणी कंपनी Chartered Speed Limited और इलेक्ट्रिक कमर्शियल व्हीकल निर्माता EKA Mobility को …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *