बुधवार, मई 13 2026 | 02:59:19 PM
Breaking News
Home / मनोरंजन / नेहा धूपिया के पति अंगद के साथ ये क्या हुआ

नेहा धूपिया के पति अंगद के साथ ये क्या हुआ

मुंबई। अभिनेता अंगद बेदी कुछ समय पहले अपने आगामी वेब शो ‘ममभाई’ के लिए एक एक्शन दृश्य फिल्माने के दौरान चोटिल हो गए थे। जिसके बाद हाल ही में उन्हें मुंबई के एक अस्पताल में घुटने की सर्जरी करानी पड़ी। सर्जरी से पहले उनकी पत्नी नेहा धूपिया ने एक वीडियो बनाया, जिसमें वह अंगद का उत्साहवर्धन करते नजर आ रही हैं।

अगर दर्द से नहीं मरा तो…

इंस्टाग्राम पर इस वीडियो को साझा करते हुए अंगद ने लिखा, “ये मैं हूं, अपने घुटने की सर्जरी कराने जाने के कुछ मिनट पहले..मुझे लगता है कि घबराहट की वजह से मैं ज्यादा बोल रहा हूं..मेरी पत्नी (जिसे इस बात की जरा सी भी कोई खबर नहीं है कि कौन सा घुटना चोटिल हुआ है) द्वारा इस वीडियो को कैप्चर किया गया है, लेकिन मैं उससे बहुत प्यार करता हूं..और अधिक जानकारी के लिए साथ बने रहें..और भी ज्यादा वीडियो पोस्ट करता रहूंगा अगर दर्द से नहीं मरा तो..।”

इन ​​िफल्मों में आएंगे अंगद

नेहा वीडियो में अंगद से यह पूछते नजर आ रही हैं कि वह क्या खाएंगे, जिस पर अंगद कहते हैं, “मैंने आठ घंटे से कुछ नहीं खाया है।”नेहा इसके जवाब में कहती हैं, “ये सबसे लंबा वक्त होगा जब तुम बिना खाने के रहोगे।” ‘ममभाई’ के अलावा अंगद ‘गुंजन सक्सेना : द कारगिल गर्ल’ में भी नजर आएंगे।

Check Also

Congress in Tamil Nadu gives full support to TVK, on ​​the condition of 'keeping communal forces out'

तमिलनाडु में कांग्रेस ने टीवीके को दिया पूर्ण समर्थन, ‘सांप्रदायिक ताकतों को बाहर रखने’ की शर्त  

चेन्नई। तमिलनाडु की राजनीति में बड़ा घटनाक्रम सामने आया है। कांग्रेस ने अभिनेता से राजनेता …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *