बुधवार, अगस्त 12 2026 | 10:10:22 PM
Breaking News
Home / कंपनी-प्रॉपर्टी / ईएफएल ने पहली बार लॉन्च किए हेल्थ कंडीशनर्स

ईएफएल ने पहली बार लॉन्च किए हेल्थ कंडीशनर्स

इंदौर। यूरेका फोर्ब्स लिमिटेड, बाजार अग्रणी और एक्वागार्ड वाटर प्यूरीफायर्स के निर्माता ने आज देश के पहले ‘हेल्थ कंडीशनर’- फोर्ब्स के अखिल भारतीय लॉन्च की घोषणा की। अपनी तरह का पहला, फोर्ब्स हेल्थ कंडीशनर नियमित एयर-कंडीशनर्स से एक कदम आगे है। बाजार में एयर कं‍डीशनर्स की 6 प्रतिशत की बाजार पहुंच और तेज़ी से बढ़ती उपभोक्ताओं की ज़रूरतों के साथ, फोर्ब्स ठंडा करने से कहीं अधिक काम करता है।

99% रोगाणुओं और कीटाणु दूर करता

यह शक्तिशाली, पेटेंटेड ‘एक्टिव शील्ड’ तकनीक से लैस है। यह उत्पाद 99% रोगाणुओं और कीटाणुओं से मुक्त हवा महज दो घंटे के भीतर देता है। यह हवा की दुर्गंध को भी प्रभावी रूप से दूर करता है। एयर-कंडीशनर श्रेणी में 7.3 मिलियन से ज़्यादा यूनिट्स के वॉल्‍यूम के साथ, 25 से अधिक ब्रांड्स मौजूद हैं और इनकी कमाई 20,000 करोड़ रूपये से अधिक है तथा पिछले वर्ष इसमें 25% की वृद्धि देखी गई है।

ये है कीमत

यूरेका फोर्ब्स लिमिटेड के प्रेसिडेंट विक्रम सुरेंद्रन ने कहा,”हेल्थ कंडीशनर्स अब पूरे साल महसूस होने वाली आवश्यकता बन गए हैं। आज, उपभोक्ता ऐसे इनोवेशन और उन्‍नत तकनीकों की तलाश में हैं जो अच्छे स्वास्थ्य और सेहत को सक्षम बनाते हैं। इस रेंज में 5 स्टार (1 टीआर, 1.5 टीआर क्षमता) और 3 स्टार (1 टीआर, 1.5 टीआर, 2) शामिल हैं और इनकी कीमत 43,990 रुपये से 64,990 रुपये होगी।

Check Also

3 months for Rs 550, a year of entertainment for Rs 2000, Jio expands OTT-Pass coverage

550 रुपये में 3 महीने, 2000 रुपये में सालभर मनोरंजन, जियो ने बढ़ाया OTT-Pass का दायरा

15 प्रीमियम OTT ऐप्स और 1,000 से ज्यादा लाइव टीवी चैनल्स का एक्सेस, हाई-स्पीड डेटा और …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *