गुरुवार, जुलाई 30 2026 | 01:19:10 AM
Breaking News
Home / मनोरंजन / तन्वी डोगरा का सपना हुआ पूरा

तन्वी डोगरा का सपना हुआ पूरा

मुंबई। एक्टर तन्वी डोगरा के लिये यह सपने के पूरे होने जैसा था, जब उन्हें संतोषी मां की परम भक्त, स्वाति की भूमिका का ऑफर मिला। एंडटीवी पर ‘संतोषी मां सुनाये व्रत कथायें (Santoshi maa recite fast stories) में संतोषी मां की भूमिका ग्रेसी सिंह ने निभायी है। ग्रेसी सिंह पर फिल्माया गया गाना ‘राधा कैसे ना जले, स्कूल के दिनों में तन्वी के पसंदीदा गानों में से एक था, जिस पर वह परफॉर्म किया करती थीं।

ग्रेसी सिंह के अपोजिट

जब उन्होंने ग्रेसी सिंह के अपोजिट इस भूमिका के लिये साइन किया तो उनकी खुशी का ठिकाना नहीं था। डोगरा ने कहा, ‘मैं छठी क्लास में थी जब मैंने ‘राधा कैसे ना जले गाने पर परफॉर्म किया था। मैं हमेशा ही एक एक्टर बनना चाहती थी, लेकिन मैंने कभी नहीं सोचा था कि मुझे ना केवल ग्रेसी से मिलने का सुनहरा मौका मिलेगा, बल्कि उनके साथ काम करने का भी अवसर मिलेगा। यह वाकई मेरे लिये किसी सपने के पूरे होने जैसा है।

Check Also

Govinda to make a comeback with 'Roopa', shares an interesting story about his lucky number

फिल्म ‘रूपा’ से कमबैक करेंगे गोविंदा, शेयर किया लकी नंबर का दिलचस्प किस्सा

मुंबई. 1990 के दशक में अपनी शानदार कॉमिक टाइमिंग, दमदार डांस और अभिनय के लिए …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *