मंगलवार, नवंबर 10 2026 | 04:27:26 AM
Breaking News
Home / राजकाज / रेलवे ने ट्रेन टिकट पर मिलने वाली छूट खत्म की

रेलवे ने ट्रेन टिकट पर मिलने वाली छूट खत्म की

नई दिल्ली। रेल मंत्रालय ने कोरोनावायरस के बढ़ते प्रकोप को देखते हुए ट्रेन टिकटों पर मिलने वाली सभी छूट को खत्म कर दिया है। हालांकि, यह छूट 4 कैटेगरी के दिव्यांगजनों और 11 कैटेगरी के मरीजों के लिए जारी रहेगी। रेल मंत्रालय ने यह फैसला कोरोनावायरस को देखते हुए लिया है। यह छूट अगली सूचना तक नहीं दी जाएगी।

155 जोड़ी ट्रेनों की सर्विस रद्द

गौरतलब है कि रेलवे ने कोरोना से निपटने के लिये 155 जोड़ी ट्रेनों की सर्विस रद्द कर दी है। साथ ही रेलवे ने प्लेटफॉर्म टिकट पहले ही 50 रुपये तक कर दिया है। इसके बाद अब सभी कैटेगरी की ट्रेन टिकट पर मिलने वाली छूट को पूरी तरह से खत्म कर दिया गया है। हालांकि, स्टूडेंट्स, दिव्यांगजनों की 4 कैटेगरी और 11 तरह के मरीजों को मिलने वाली छूट जारी रहेगी। रेलवे ने बताया है कि यह फैसला लोगों को यात्रा करने से हतोत्साहित करने और कोरोनावायरस के बढ़ते संक्रमण को कम करने के लिये किया गया है।

Check Also

Indian experts discuss AI and craftsmanship at the BRICS+ Fashion Summit

भारतीय विशेषज्ञों ने BRICS+ फैशन समिट में AI और कारीगरी पर की चर्चा

भारतीय फैशन दिग्गजों ने इस बात का जायजा लिया कि कैसे AI डिज़ाइन में बदलाव …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *