बुधवार, अगस्त 12 2026 | 01:10:47 AM
Breaking News
Home / स्वास्थ्य-शिक्षा / एमयूजे ने तैयार किए 2 प्रकार के हर्बल सेनिटाइजर
MUJ prepared 2 types of herbal sanitizers

एमयूजे ने तैयार किए 2 प्रकार के हर्बल सेनिटाइजर

जयपुर। कोरोना वायरस (कोविड-19) की वर्तमान स्थिति से लड़ने के प्रयास के रूप में, मणिपाल यूनिवर्सिटी जयपुर (Manipal University Jaipur) के रिसर्च विभाग ने 2 किस्मों के हर्बल सेनिटाइजर तैयार किए हैं। मणिपाल यूनिवर्सिटी की प्रोफेसर ललिता लेदवाल, प्रियंका पारीक और मूमल सिंह ने 75 प्रतिशत से अधिक एल्कोहॉलिक गुणों से युक्त इन सेनिटाइजर को तैयार किया है।

अल्कोहल और हर्बल तत्व मिटाएंगे वायरस

एल्कोहॉल के अलावा, इन हर्बल तत्वों को शुद्ध रूप से एंटी-माइक्रोबियल गुणों के लिए जाना जाता है। जो कि इन सेनिटाइजर को बनाने में उपयोग किया गया है। बाजार में उपलब्ध परंपरागत सेनिटाइजर एल्कोहॉल और अन्य सिंथेटिक सामग्री के उपयोग से बनाए जाते है, जबकि इन हर्बल सेनिटाइजर में कोई सिंथेटिक केमिकल नहीं मिला है।

Check Also

अचानक हृदय गति रुकने पर हर मिनट की देरी हो सकती है जानलेवा, समय पर सीपीआर से बच सकती है जान

फोर्टिस हॉस्पिटल, जयपुर के विशेषज्ञ ने लोगों से CPR सीखने और जागरूक रहने की अपील …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *