मंगलवार, नवंबर 10 2026 | 06:21:49 AM
Breaking News
Home / कंपनी-प्रॉपर्टी / एनटीपीसी के 250 मेगावॉट सौर विद्युत प्लांट को किया राज्य कोे समर्पित

एनटीपीसी के 250 मेगावॉट सौर विद्युत प्लांट को किया राज्य कोे समर्पित

मध्यप्रदेश के मंदसौर ज़िले के सुवासरा स्थित एनटीपीसी के 250 मेगावॉट सौर विद्युत प्लांट को मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने राज्य कोे समर्पित किया 
सुवासरा. मध्यप्रदेश के  मुख्यमंत्री  शिवराज सिंह चौहान ने बुधवार 11 जुलाई 2018 को एनटीपीसी का 250 मेगावॉट सौर विद्युत प्लांट मध्यप्रदेश राज्य को समर्पित किया। एनटीपीसी का यह प्लांट सुवासरा, ज़िला मंदसौर, मध्यप्रदेश में स्थित है। एनटीपीसी द्वारा स्थपित इस परियोजना में गैर-कृषि भमि पर रु 1500 करोड़ का निवेश किया गया है और विद्युत का उत्पादन प्राकृतिक पर्यावरण को प्रभावित किए बिना शून्य कार्बन उत्सर्जन के साथ किया जा रहा है। मेक इन इण्डिया पहल के तहत यह सबसे बड़े सौर विद्युत प्लांट्स में से एक है जिसके लिए देश में निर्मित सौर सैल्स और मोड्यूल्स का इस्तेमाल किया गया है। परियोजना की शुरूआत जून 2017 में हुई और इसमें उत्पादित विद्युत को केवल मध्यप्रदेश में उपलब्ध कराया जा रहा है।

Check Also

Nita Ambani performed the groundbreaking ceremony of 'Nita Mukesh Ambani Anant Ashray', which will provide homes to over 5,000 needy people.

नीता अंबानी ने किया ‘नीता मुकेश अंबानी अनंत आश्रय’ का भूमिपूजन, 5,000 से अधिक जरूरतमंदों को मिलेगा अपना घर

महाराष्ट्र के कर्जत में 100 एकड़ में बनेगा परिसर, अनाथ बच्चों, बुजुर्गों और दिव्यांगजनों को …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *