मंगलवार, नवंबर 10 2026 | 06:12:32 AM
Breaking News
Home / रीजनल / ग्रीन एस वेल्फेयर फोर्स विंग ने विश्व जनसंख्या दिवस पर निकाली जागरूकता रैली

ग्रीन एस वेल्फेयर फोर्स विंग ने विश्व जनसंख्या दिवस पर निकाली जागरूकता रैली

 
पंजाब. विश्व जनसंख्या दिवस के अवसर पर डेरा सच्चा सौदा की शाह सतनाम  ग्रीन एस वेल्फेयर फोर्स विंग द्वारा बुधवार को देशभर में जागरूकता रैली व सेमीनार का आयोजन किया गया। हरियाणा, पंजाब, राजस्थान, उत्तर प्रदेश, दिल्ली व उत्तराखंड समेत विभिन्न ब्लॉकों में आयोजित जन जागरूकता रैलियों के दौरान सेवादारों ने जनसंख्या नियंत्रण का संदेश दिया। इस अवसर पर सेवादारों ने ‘हम एक हमारा एक’ का स्वंय तो संकल्प लिया ही साथ ही दूसरों को जागरूक करने का भी प्रण किया। हरियाणा के ब्लॉक फतेहाबाद, सरसा, पंजाब के ब्लॉक राजपुरा,  उत्तर प्रदेश के ब्लॉक मेरठ व मवाना में आयोजित जन जागरूकता रैलियों के दौरान शाह सतनाम जी ग्रीन एस वेल्फेयर फोर्स विंग के जवान हाथों में बैनर व तख्तियां लेकर ‘हम एक हमारा एक’ जैसे नारे लगाते हुए पंक्तिबद्ध चल रहे थे। पंजाब के ब्लॉक राजपुरा में आयोजित सेमीनार में डॉ. आशीष कौशल, सरपंच वीर सिंह व गुरमीत सिंह ने डेरा सच्चा सौदा द्वारा चलाए जा रहे जागरूकता अभियान की सराहना की वहीं उत्तर प्रदेश के ब्लॉक मेरठ दक्षिण में आयोजित सेमीनार में भी तीव्र गति से बढ़ रही जनसंख्या वृद्धि को रोकने पर मंथन किया गया।

Check Also

Narayan Seva Sansthan's camp in Bellary, 634 disabled people moved towards self-reliance through modern technology

बेल्लारी में नारायण सेवा संस्थान का शिविर, आधुनिक तकनीक से आत्मनिर्भरता की ओर बढ़े 634 दिव्यांगजन

687 कृत्रिम अंग एवं कैलिपर्स निःशुल्क फिट किए New Delhi। सुबह से ही शिविर स्थल …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *