बुधवार, मई 13 2026 | 09:59:26 AM
Breaking News
Home / ऑटो-गैजेट्स / ऑडी उपलब्ध कराएगी निशुल्क वाहन जांच सुविधा
Audi will provide free vehicle testing facility

ऑडी उपलब्ध कराएगी निशुल्क वाहन जांच सुविधा

नई दिल्ली। जर्मनी की लग्जरी वाहन कंपनी ऑडी (audi) ने कोरोना वायरस से निपटने के प्रयासों में आगे रहकर काम करने वाले अपने ग्राहकों को निशुल्क वाहन जांच और उनके वाहनों को ‘कीटाणुमुक्त’ करने की सुविधा उन्हें सम्मान स्वरूप उपलब्ध कराने की घोषणा की है।

ऑडी इंडिया की ‘सैल्यूट टू कोविड-19 वारियर्स’

ऑडी इंडिया ने शुक्रवार को कहा कि कोविड-19 से लड़ाई में अग्रणी भूमिका निभा रहे उसके ग्राहकों को वाहन को कीटाणुमुक्त करने, वाहन की अंदर और बाहर से सफाई के अलावा उनकी कार को लाने और पहुंचाने की सुविधा उनके प्रति सम्मान व्यक्त करते हुए दी जाएगी। कंपनी ने यह पेशकश कंपनी ने यह पेशकश अपनी ‘सैल्यूट टू कोविड-19 वारियर्स’ पहल के तहत की है। इसके अलावा कंपनी ने उन सभी ग्राहकों के लिए वॉरंटी और सर्विस की अवधि बढ़ाने की घोषणा की है, जिनकी वॉरंटी आदि लॉकडाउन के दौरान समाप्त हो रही है।

Check Also

भारत में लॉन्च हुई नई BMW X3 30 xDrive M Sport Pro, कीमत 74.50 लाख रुपये

गुरुग्राम। लग्ज़री कार निर्माता BMW Group India ने भारत में अपनी नई पेट्रोल एसयूवी BMW X3 30 …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *