बुधवार, अगस्त 12 2026 | 10:11:22 PM
Breaking News
Home / कंपनी-प्रॉपर्टी / अमेजन इंडिया का एसएमबी के लिए विशेष कोष
amazon-india-special-fund-for-smb

अमेजन इंडिया का एसएमबी के लिए विशेष कोष

नई दिल्ली। अमेजन इंडिया (Amazon India) ने अपने मंच से जुड़े लघु एवं मध्यम स्तर के लॉजिस्टिक कारोबारियों की मदद के लिए बुधवार को विशेष कोष पेश किया। यह एसएमबी लगभग पूरी तरह अमेजन से होने वाली बिक्री पर ही निर्भर करते हैं। इस संदर्भ में कंपनी ने एक बयान में कहा कि लॉकडाउन की वजह से एसएमबी वित्तीय तौर पर बुरी तरह प्रभावित हुए हैं। यह कोष छोटे स्तर पर डिलिवरी और लॉजिस्टिक सेवाएं देने वाले उसके सहायकों और चुनिंदा मालवहन सहायकों की मदद करेगा।

40,000 कर्मचारियों को मिलेगी राहत

यह कोष उन्हें लॉकडाउन की वजह से उभरी ‘नई वास्तविकताओं’ के अनुरूप अपने कारोबारी मॉडल को ढालने में मदद करेगा। यह कोष उनके साथ काम करने वाले करीब 40,000 कर्मचारियों को अप्रेल महीने के लिए वित्तीय सहायता उपलब्ध कराने में मदद करेगा। अमेजन ने लोकल शॉप्स ऑन अमेजन प्रोग्राम लॉन्च कर दिया है। इसके तहत 5000 से ज्यादा नजदीकी किराना स्टोर्स को ऑनलाइन जोड़ा जाएगा और छोटे स्टोर को डिजिटल कारोबार करने का मौका मिलेगा।

Check Also

3 months for Rs 550, a year of entertainment for Rs 2000, Jio expands OTT-Pass coverage

550 रुपये में 3 महीने, 2000 रुपये में सालभर मनोरंजन, जियो ने बढ़ाया OTT-Pass का दायरा

15 प्रीमियम OTT ऐप्स और 1,000 से ज्यादा लाइव टीवी चैनल्स का एक्सेस, हाई-स्पीड डेटा और …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *