सोमवार, अक्तूबर 05 2026 | 07:14:28 AM
Breaking News
Home / रीजनल / जोधपुर में अवैध फैक्ट्रियों पर कार्रवाई: रंगाई-छपाई यूनिट से नालियों में छोड़ा जा रहा था केमिकलयुक्त पानी, 3 के खिलाफ केस
Action against illegal factories in Jodhpur: Chemical-laden water was being released into drains from a dyeing and printing unit, case against 3

जोधपुर में अवैध फैक्ट्रियों पर कार्रवाई: रंगाई-छपाई यूनिट से नालियों में छोड़ा जा रहा था केमिकलयुक्त पानी, 3 के खिलाफ केस

जोधपुर। जोधपुर में जोजरी, बांडी और लूणी नदी को प्रदूषित करने वाली अवैध फैक्ट्रियों के खिलाफ पुलिस ने कार्रवाई की है। सूरसागर और प्रतापनगर थाना क्षेत्र में संचालित रंगाई-छपाई की अवैध यूनिटों में केमिकलयुक्त पानी नालियों और सीवरेज के जरिए नदी में छोड़े जाने की बात सामने आई। पुलिस ने तीन आरोपियों के खिलाफ मामले दर्ज किए हैं।

डीसीपी वेस्ट कमल शेखावत ने बताया कि पुलिस कमिश्नर अंशुमान भोमिया के निर्देश पर प्रदूषण फैलाने वाली अवैध यूनिटों के खिलाफ अभियान चलाया जा रहा है। सूरसागर क्षेत्र में पुलिस टीम ने नगर निगम और प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड की टीम के साथ कार्रवाई की। जांच में अवैध रंगाई-छपाई यूनिट से केमिकलयुक्त पानी नाली के जरिए सीवरेज में डालकर जोजरी नदी में छोड़ा जाना सामने आया। मौके से पानी के सैंपल भी लिए गए। मामले में सोहिल और मोहम्मद सीमर के खिलाफ केस दर्ज किया गया है।

इसी तरह प्रतापनगर थाना पुलिस और वेस्ट डीएसटी टीम ने अवैध रंगाई-छपाई फैक्ट्री पर कार्रवाई की। यहां भी केमिकलयुक्त पानी नाली के जरिए सीवरेज में छोड़ा जा रहा था। मौके पर तेज बदबू आने पर टीम ने सैंपल लिए और फैक्ट्री से सामान जब्त किया। पुलिस ने संचालक मोहम्मद जावेद को गिरफ्तार कर उसके खिलाफ मामला दर्ज किया है। मामले की जांच जारी है।

Check Also

Ganpat Lal of Balotra was arrested by the UP STF from Delhi, accused of being involved in a hawala network.Ganpat Lal of Balotra was arrested by the UP STF from Delhi, accused of being involved in a hawala network.

बालोतरा के गणपत लाल को यूपी STF ने दिल्ली से पकड़ा, हवाला नेटवर्क से जुड़े होने का आरोप

चीनी नागरिक के अवैध रूप से भारत में रहने और शेल कंपनियों के जरिए विदेश …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *