गुरुवार, मार्च 19 2026 | 03:04:50 PM
Breaking News
Home / बाजार / अडानी ग्रुप ने हासिल किया कॉन्ट्रैक्ट, 50 साल के लिए मिला 5 बड़े एयरपोर्ट का संचालन

अडानी ग्रुप ने हासिल किया कॉन्ट्रैक्ट, 50 साल के लिए मिला 5 बड़े एयरपोर्ट का संचालन

जयपुर. अडानी समूह ने देश के छह हवाईअड्डों के लिए लगाई गई बोलियों में से पांच में जीत हासिल की है। एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया (एएआई) ने बोलियां मंगाई थीं। पीटीआई के मुताबिक अडानी ने 50 साल की अवधि के लिए पांच हवाईअड्डों को अपग्रेड और ऑपरेट करने के लिए बोलियां लगाई थीं। इन हवाईअड्डों में लखनऊ, जयपुर, अहमदाबाद, मेंगलुरु तथा त्रिवेंद्रम शामिल हैं। छठे  हवाईअड्डे के लिए बोलियों को अभी सार्वजनिक नहीं किया गया है।

एविएशन इंडस्ट्री में प्रवेश

इन एयरपोर्ट प्रॉजेक्ट के साथ ही अडानी ग्रुप का एविएशन इंडस्ट्री में प्रवेश हो जाएगा। यह ग्रुप एयरपोर्ट बिजनेस में आने का प्रयास कर रहा है। कंपनी मुंबई एयरपोर्ट में जीवीके की हिस्सेदारी खरीदने के लिए उसके साथ बातचीत कर रही है।

इस आधार पर हुआ चयन

एएआई ने विजेता का चयन ‘मंथली पर-पैसेंजर फी’ के आधार पर किया है। अधिकारियों ने बताया कि अन्य बोलीदाताओं की तुलना में अडानी ग्रुप की बोलियां ‘बेहद आक्रामक’ थीं। छह हवाईअड्डों के संचालन के लिए 10 कंपनियों की तरफ से कुल 32 तकनीकी बोलियां दी गई थीं। बीते साल नवंबर में केंद्र सरकार ने एएआई संचालित छह हवाईअड्डों के पब्लिक-प्राइवेट पार्टनरशिप (पीपीपी) आधार पर प्रबंधन के लिए एक प्रस्ताव को मंजूरी दी थी।

Check Also

BSE Sensex completes 40 years, established as the country's economic indicator

बीएसई सेंसेक्स के 40 साल पूरे, देश के आर्थिक सूचक के रूप में हुआ स्थापित

मुंबई. एशिया के सबसे पुराने स्टॉक एक्सचेंज बीएसई (बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज) ने शुक्रवार को मुख्य …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *