शुक्रवार , अप्रेल 26 2024 | 03:06:54 AM
Breaking News
Home / कंपनी-प्रॉपर्टी / 2021 में अदाणी की संपत्ति में हर हफ्ते 6,000 करोड़ रुपये का इजाफा

2021 में अदाणी की संपत्ति में हर हफ्ते 6,000 करोड़ रुपये का इजाफा

jaipur: देश के मशहूर उद्योगपति और रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन मुकेश अंबानी की संपत्ति में 24 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की है और उनकी संपत्ति अब बढ़कर 103 अरब डॉलर हो गई है। 2022 की एम3एम हुरुन वैश्विक सूची के अनुसार उन्होंने लगातार दूसरे साल भी सबसे अमीर एशियाई व्यक्ति का खिताब अपने नाम ही बरकरार रखा है। वहीं अदाणी समूह के अध्यक्ष गौतम अदाणी की संपत्ति में भी 153 फीसदी की बढ़ोतरी हुई है और एशिया के दूसरे सबसे अमीर शख्स बन गए हैं। इसके अलावा पिछले साल अपनी संपत्ति में 49 अरब डॉलर के इजाफा के साथ वह 2022 में दुनिया में सबसे ज्यादा मुनाफा पाने वाले व्यक्ति बन गए हैं। रिपोर्ट में कहा गया है कि पिछले एक साल में 1 अरब डॉलर या उससे अधिक की संपत्ति बढ़ाने वाले अरबपतियों की संख्या के लिहाज से भारत ने बड़ी आसानी से इस सूची में तीसरे पायदान पर अपनी जगह बना ली है। भारतीय अरबपतियों ने पिछले एक साल में लगातार 159 अरब डॉलर का लाभ कमाया है।

हुरुन इंडिया के प्रबंध निदेशक (एमडी) और मुख्य शोधकर्ता अनस रहमान जुनैद ने कहा, ‘वर्ष 2022 में एम3एम हुरुन की अमीरों की वैश्विक सूची का मकसद दुनिया के बाकी हिस्सों की तुलना में भारतीयों द्वारा संपत्ति सृजन की स्थिति का प्रदर्शन करना है। सूची से इस बात के सबूत मिलते हैं कि संपत्ति सृजन के मामले में भारत एक रॉकेट जहाज की तरह प्रदर्शन कर रहा है। उदाहरण के लिए भारत न केवल अरबपतियों की संख्या के आधार पर बल्कि उन अरबपतियों की संख्या के आधार पर भी तीसरे स्थान पर है जिन्होंने अपनी संपत्ति में कम से कम एक अरब डॉलर जोड़े हैं।’ उन्होंने कहा, ‘पिछले 10 वर्षों में भारतीय अरबपतियों ने अपनी संचयी संपत्ति में लगभग 700 अरब डॉलर का इजाफा किया है और यह स्विट्जरलैंड के सकल घरेलू उत्पाद (जीडीपी) के बराबर है और संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) के जीडीपी का दोगुना है।’

Check Also

बिगब्लोक बिल्डिंग एलिमेन्ट्स महाराष्ट्र के वाडा में 625 किलोवोट रूफटॉप सोलर पावर प्रोजेक्ट लगाएगी

इस पहल के लिए करीब रू. 2.5 करोड का निवेश करेगी, भविष्य में सभी प्लान्ट्स …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *