मंगलवार, अगस्त 11 2026 | 09:35:37 AM
Breaking News
Home / बाजार / लगातार छह सत्रों की कमजोरी के बाद सोने में लौटी तेजी, कीमत 1.20 लाख रुपए प्रति 10 ग्राम के पार
Bhopal: A woman looks at a gold necklace at a shop as she arrives to shop on the occasion of Dhanteras, in Bhopal on Saturday, October 18, 2025. (Photo: IANS)

लगातार छह सत्रों की कमजोरी के बाद सोने में लौटी तेजी, कीमत 1.20 लाख रुपए प्रति 10 ग्राम के पार

नई दिल्ली. लगातार छह कारोबारी सत्रों की मंदी के बाद सोने ने फिर वापसी की है और कीमतों में करीब 2,600 रुपए प्रति 10 ग्राम की तेजी देखी गई है।

इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन (आईबीजेए) के मुताबिक, 24 कैरेट के 10 ग्राम सोने की कीमत 1,20,628 रुपए पर पहुंच गई है। इससे पहले मंगलवार को सोने की कीमत 1,18,043 रुपए प्रति 10 ग्राम थी। 24 कैरेट के सोने की कीमत में 24 घंटों में 2,585 रुपए प्रति 10 ग्राम की तेजी आई है।

22 कैरेट के 10 ग्राम सोने की कीमत बढ़कर 1,10,495 रुपए हो गई है, जो कि इससे पहले 1,08,127 रुपए प्रति 10 ग्राम दर्ज की गई थी। वहीं, 18 कैरेट के 10 ग्राम सोने का दाम बढ़कर 90,471 रुपए हो गया है, जो कि पहले 88,532 रुपए प्रति 10 ग्राम था।

सोने के साथ चांदी की कीमत में भी बड़ी तेजी देखी गई। चांदी का दाम 4,737 रुपए बढ़कर 1,46,633 रुपए प्रति किलो हो गया है, जो कि पहले 1,41,896 रुपए प्रति किलो था।

वायदा के साथ मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (एमसीएक्स) पर सोने और चांदी की कीमतों में तेजी देखी गई। खबर लिखे जाने तक, एमसीएक्स सोने का 05 दिसंबर 2025 का कॉन्ट्रैक्ट 1.12 प्रतिशत की तेजी के साथ 1,20,987 रुपए और चांदी का 05 दिसंबर 2025 का कॉन्ट्रैक्ट 1.56 प्रतिशत की बढ़त के साथ 1,46,600 रुपए पर था।

एलकेपी सिक्योरिटीज के जतिन त्रिवेदी ने कहा है कि एमसीएक्स पर सोने की कीमतों में दिन के दौरान तेजी देखने को मिली है। इसकी वजह पिछले हफ्ते हुई बड़ी गिरावट के बाद शॉर्ट कवरिंग और देर रात होने वाली अमेरिकी फेड की बैठक में ब्याज दरों में 25 आधार अंक की कटौती की संभावना है। आने वाले समय में सोने 1.20 लाख रुपए प्रति 10 ग्राम से 1.24 लाख रुपए प्रति 10 ग्राम की रेंज में रह सकता है।

अंतरराष्ट्रीय बाजारों में सोने और चांदी की कीमतों में तेजी देखी गई। कॉमेक्स पर सोने का दाम 1.03 प्रतिशत की तेजी के साथ 4,023 डॉलर प्रति औंस और चांदी का दाम 1.67 प्रतिशत की तेजी के साथ 48.14 डॉलर प्रति औंस पर था।

Check Also

HDFC Bank and Marwari University sign MoU in a major step towards preparing future banking leaders

फ्यूचर बैंकिंग लीडर्स तैयार करने की दिशा में बड़ा कदम, HDFC बैंक और मारवाड़ी यूनिवर्सिटी के बीच एमओयू

राजकोट. HDFC बैंक लिमिटेड ने छात्रों के लिए मारवाड़ी यूनिवर्सिटी के साथ एमओयू  (MoU) पर हस्ताक्षर …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *