बुधवार, मई 13 2026 | 11:35:20 AM
Breaking News
Home / मनोरंजन / बचपन में अपने दोस्त को खूब पीटते थे अक्षय कुमार

बचपन में अपने दोस्त को खूब पीटते थे अक्षय कुमार

मुंबई। कपिल शर्मा अपनी पत्नी गिनी चतरथ के साथ क्वालिटी टाइम बिताने के बाद वापस भारत आ चुके हैं। हाल ही में उन्होंने अक्षय कुमार के साथ अपने अगले एपिसोड की शूटिंग पूरी की। अक्षय कुमार द कपिल शर्मा शो में अपनी फिल्म मिशन मंगल को प्रमोट करने के लिए पहुंचे थे। उनके साथ इस शो पर सोनाक्षी सिन्हा, तापसी पन्नू और कीर्ति कुल्हारी भी मौजूद थीं।
द कपिल शर्मा शो में अक्षय कुमार ने खतरनाक स्टंट करते हुए एंट्री ली, यही नहीं उनके इस अंदाज से को-एक्टर्स सप्राइज दिखे।शो में अक्षय कुमार कपिल शर्मा और उनकी टीम की खिंचाई करते नजर आए जिसे देखने के बाद फैंस अपनी हंसी रोक नहीं पाएंगे। हाल ही में शो से कई वीडियो सामने आया है, जिसमें अक्षय कुमार के कॉमेडी अंदाज को देख सकते हैं। शो में अक्षय कुमार ने उनके बचपन के दोस्त मिलिंद देशपांडे उपस्थित थे। अक्षय कुमार खुद अपने दोस्त का इंट्रोड्यूस कराते हुए नजर आए। उन्होंने बताया कि उनका पूरा बचपन उनके इस दोस्त के साथ बीता है। इस दौरान उनके दोस्त ने अक्षय कुमार के कई सीक्रेट शेयर किए। उन्होंने बताया कि बचपन में अक्षय उन्हें खूब पीटते थे। इसपर कपिल शर्मा अक्षय कुमार से पूछते हैं क्या आप हमेशा से हिंसक थे,  जिसपर अक्षय कुमार ने काफी पॉजिटिव तरीके से जवाब देते हुए कहा कि अगर वो पीटते नहीं तो ये सफल नहीं हो पाता। अक्षय कुमार ने बताया कि मेरे कुछ 4,5 दोस्त हैं जिनके साथ मैंने अपना पूरा बचपन बिताया है। ऐसे में हर महीने में एक बार अपने पुराने मोहल्ले में जाता हूं क्योंकि इन लोगों से बचपन की सारी यादें जुड़ी हुई हैं।

Check Also

Congress in Tamil Nadu gives full support to TVK, on ​​the condition of 'keeping communal forces out'

तमिलनाडु में कांग्रेस ने टीवीके को दिया पूर्ण समर्थन, ‘सांप्रदायिक ताकतों को बाहर रखने’ की शर्त  

चेन्नई। तमिलनाडु की राजनीति में बड़ा घटनाक्रम सामने आया है। कांग्रेस ने अभिनेता से राजनेता …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *