रविवार , मई 05 2024 | 08:08:44 AM
Breaking News
Home / रीजनल / मानसून से पहले सुनिश्चित हों बाढ़ बचाव एवं नियंत्रण के सभी जरूरी इंतजाम – जिला कलक्टर
All necessary arrangements for flood protection and control should be ensured before monsoon - District Collector

मानसून से पहले सुनिश्चित हों बाढ़ बचाव एवं नियंत्रण के सभी जरूरी इंतजाम – जिला कलक्टर

जिला कलक्ट्रेट सभागार में हुए मानसून पूर्व तैयारियों की समीक्षा बैठक

जयपुर। जयपुर जिले में मानसून सीजन से पहले बाढ़ बचाव एवं नियंत्रण को लेकर सभी जरूरी इंतजाम समय पर पूरे कर लिये जाएं। इसके लिए सभी विभागीय अधिकारी अलर्ट मोड पर रहते हुए आपसी समन्वय एवं सामंजस्य से बाढ़ बचाव के कार्यों को प्राथमिकता से सुनिश्चित करें। यह कहना है जिला कलक्टर प्रकाश राजपुरोहित (District Collector Prakash Rajpurohit) का। सोमवार को जिला कलक्ट्रेट सभागार में कलक्टर ने मानसून पूर्व तैयारियों की समीक्षा बैठक ली। उन्होंने कहा कि नगर निगम हैरिटेज एवं ग्रेटर क्षेत्र के जलभराव वाले क्षेत्रों को चिन्हित किया जाए। जयपुर शहर एवं सभी नगरपालिकाओं में नालों एवं सीवर लाइन की साफ-सफाई के कार्य को मानसून से पहले पूर्ण कर लिया जाए। उन्होंने कहा कि मानसून सत्र के दौरान पेयजल की लाइन में बरसात का पानी नहीं आए इसके लिये ऐसी लाइनों को भी दुरुस्त करवाया जाए।

दोनों नगर निगमों में स्थापित होंगे नियंत्रण कक्ष

कलक्टर ने बैठक में नगर निगम ग्रेटर एवं हैरिटेज के अधिकारियों को 15 जून से बाढ़ नियंत्रण कक्ष स्थापित करने के निर्देश दिये। उन्होंने जयपुर विद्युत वितरण निगम के अधिकारियों को मानसून से पूर्ण ढीले तारों को कसने, झुके हुए बिजली के पोलों को सीधा करने, खुले फीडरों बंद करने, खुले तारों को दुरुस्त करने एवं जमीन पर स्थित ट्रांसफार्मरों को ऊपर रखने के निर्देश दिये।
जिला कलक्टर ने कहा कि नगर निगम हेरिटेज क्षेत्र में जो मकान जर्जर अवस्था में है उन्हें चिन्हित कर लिया जाए एवं उन्हें मानसून सत्र से पूर्व खाली कराने के लिए आवश्यक कार्यवाही की जाए। उन्होंने सिंचाई एवं जल संसाधन विभाग को सभी बांधों एवं एनीकट की जांच, मरम्मत करने के निर्देश दिए। उन्होंने सम्बन्धित विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिये कि अतिवृष्टि होने पर भूमि कटाव और जलभराव से निपटने एवं रेस्क्यू ऑपरेशन्स के लिए आवश्यक उपकरणों की उपलब्धता रखी जाए।
जिला कलक्टर ने संबंधित विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिये कि वे अपने यहां बाढ़ नियंत्रण कक्ष स्थापित कर ले एवं उन पर पूरी जानकारी रखने वाले अधिकारियों को ही नियुक्त किया जाए। उन्होंने चिकित्सा विभाग, रसद विभाग, सार्वजनिक निर्माण विभाग, सिविल डिफेंस, पुलिस, एसडीआरएफ, सेना, वन विभाग, नगर निगम, जेडीए एवं अन्य कई विभागों के अधिकारियों को भी मानसून के दौरान आवश्यकता होने पर राहत कार्यों के सम्बन्ध में निर्देश प्रदान किए। बैठक में अतिरिक्त जिला कलक्टर (दक्षिण) मोहम्मद अबूबक्र सहित, उप नियंत्रक, नागरिक सुरक्षा अमित शर्मा सहित संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहें।

Check Also

126 students passed JEE Main of Physics Wala Jaipur Vidyapeeth, 6 scored more than 99 percentile.

फिजिक्स वाला जयपुर विद्यापीठ के जेईई मेन में 126 छात्र उत्तीर्ण, 6 ने 99 प्रतिशतता से अधिक स्कोर किया

जयपुर। किफायती और उच्च गुणवत्ता वाली शिक्षा के लिए जानी जाने वाले प्रमुख एड-टेक प्लेटफॉर्म, …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *