बुधवार, अगस्त 12 2026 | 03:37:41 AM
Breaking News
Home / राजकाज / अमेजन इंडिया की भारतीय रेल्वेज के साथ साझेदारी
Amazon India partnered with Indian Railways

अमेजन इंडिया की भारतीय रेल्वेज के साथ साझेदारी

नई दिल्ली। अमेजन इंडिया ने घोषणा की है कि उसने देश भर में रेल के माध्यम से माल के परिवहन हेतु भारतीय रेल्वेज के साथ अपनी भागीदारी को मजबूत किया है। कंपनी लॉकडाउन की अवधि में अपने परिचालन को 55 लेन्स तक बढ़ाने के लिए भारतीय रेल्वेज द्वारा पेश की गई ‘कोविड-19 पार्सल स्पेशल ट्रेनों’ का उपयोग कर रही है।

कोविड-19 पार्सल स्पेशल ट्रेनों से ऑर्डर

अमेजन ट्रांसपोर्टेशन सर्विसेज, अमेजन इंडिया के निदेशक अभिनव सिंह ने कहा, ‘इस अभूतपूर्व समय में हम देशभर के अपने ग्राहकों तक जरूरी वस्तुओं की आपूर्ति सुनिश्चित करने का महत्व समझते हैं। भारतीय रेल्वेज द्वारा पेश की गई कोविड-19 पार्सल स्पेशल ट्रेनों के सहयोग से हमें विश्वास है कि हम अधिक तेज गति और क्षमता के साथ ग्राहकों के ऑर्डर पूरे कर सकेंगे। हम इस चुनौतीपूर्ण समय में फ्रेट मूवमेंट सोल्यूाशंस की पेशकश के भारतीय रेल्वेज के निर्णय के लिए आभारी हैं।’ यह अमेजन इंडिया और भारतीय रेल्वेज के बीच लंबी अवधि की भागीदारी की दिशा में एक अन्य कदम है, जो बेहतर गति और विश्वसनीयता के साथ कस्टमर पैकेजेस के परिवहन के लिए सड़क और वायु नेटवर्कों के पूरक के तौर पर रेल नेटवर्क को विकसित करने पर केन्द्रित है।

Check Also

5,500 kilometer highway will be made e-highway, 111 stations will be for electric vehicles between 23 cities

भारत में 2034 तक ईवी बिक्री में सालाना 55 प्रतिशत की वृद्धि की उम्मीद

नई दिल्ली। भारत में इलेक्ट्रिक वाहनों (ईवी) की ओर बढ़ता रुझान अब अर्थव्यवस्था का एक …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *