मंगलवार, अगस्त 11 2026 | 07:32:29 PM
Breaking News
Home / राजकाज / गांधीनगर में अमित शाह का शक्ति प्रदर्शन, नारे लगवाए कश्मीर हमारा है

गांधीनगर में अमित शाह का शक्ति प्रदर्शन, नारे लगवाए कश्मीर हमारा है

गांधीनगर. गांधीनगर से नामांकन भरने के बाद शनिवार को बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह सड़क पर उतरे। उन्होंने रोड शो के जरिए अपनी सियासी शक्ति का एहसास दिलाने की कोशिश की। खुली जीप में फूल माला से लदे अमित शाह गांधीनगर की सड़कों पर लोगों का अभिवादन कर रहे थे। गांधी नगर बीजेपी के वरिष्ठ नेता लालकृष्ण आडवाणी की सीट पारंपरिक सीट रही है ये बीजेपी की सेफ सीट भी है और इसी सीट पर अमित शाह चुनावी समर में उतरे हैं। 23 अप्रैल को गुजरात की 26 सीटों पर चुनाव होने हैं। अमित शाह ने गांधी नगर में रोड शो को दो हिस्सों में किया है। पहला हिस्सा सुबह से दोपहर तक का और उसके बाद विश्राम। दूसरा हिस्सा शाम पांच बजे से शुरू होगा।

Check Also

5,500 kilometer highway will be made e-highway, 111 stations will be for electric vehicles between 23 cities

भारत में 2034 तक ईवी बिक्री में सालाना 55 प्रतिशत की वृद्धि की उम्मीद

नई दिल्ली। भारत में इलेक्ट्रिक वाहनों (ईवी) की ओर बढ़ता रुझान अब अर्थव्यवस्था का एक …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *