शनिवार, मई 18 2024 | 06:33:17 PM
Breaking News
Home / मनोरंजन / एक शो में खुल गया अनूप जलोटा और जसलीन के रिलेशनशिप का राज

एक शो में खुल गया अनूप जलोटा और जसलीन के रिलेशनशिप का राज


भजन सम्राट अनूप जलोटा भी इस बार बिग बॉस शो में शामिल हुए हैं। उनकी शिष्या और प्रेमिका जसलीन मथारू उनकी जोड़ीदार के रूप में बिग बॉस में दाखिल हुई हैं।

इमैनुएल मैक्रों और ब्रिगिट मैक्रों, मिलिंद सोमन और अंकिता कोंवर, अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और मेलानिया ट्रंप, शाहिद कपूर और मीरा राजपूत और सैफ अली खान और करीना कपूर खान ने भी लांघी उम्र की दीवार

नई दिल्ली. मनोरंजन जगत के सबसे चर्चित शो बिग बॉस के 12वें सीजन का आगाज रविवार को हुआ। इस बार शो की थीम है विचित्र जोडिय़ां। भजन सम्राट अनूप जलोटा भी इस बार शो में शामिल हुए हैं। उनकी शिष्या और प्रेमिका जसलीन मथारू उनकी जोड़ीदार के रूप में बिग बॉस में दाखिल हुई हैं। अपने भजनों और गजलों से लोगों के दिलों पर अलग छाप छोडऩे वाले अनूप जलोटा का यह रूप अधिकतर लोगों को हैरत में डाल रहा है। कारण है उनकी और जसलीन की उम्र में 37 वर्ष का फासला। हालांकि ऐसा पहली बार नहीं है कि उम्र में लंबे फर्क के बावजूद दो लोग रिश्ते में बंधे हों। ऐसे तमाम उदाहरण हैं जहां लोगों ने उम्र को प्रेम के आड़े नहीं आने दिया।

ऐसे बने भजन सम्राट
29 जुलाई, 1953 को उत्तराखंड के नैनीताल में लोकप्रिय भजन गायक पुरुषोत्तम दास जलोटा के घर अनूप जलोटा का जन्म हुआ। पंजाब के शाम चौरासी घराने से संगीत की शिक्षा ली। ऑल इंडिया रेडियो से गायकी शुरू की और जल्द ही प्रसिद्ध हो गए। उन्होंने भजनों के कई एल्बम निकाले। उनके सबसे लोकप्रिय भजनों में ऐसी लागी लगन, मैया मोरी मैं नहीं माखन खायो, जग में सुंदर हैं दो नाम, अच्युतम केशवम चदरिया झीनी रे झीनी शामिल हैं। भक्तिमय गीतों ने भजन सम्राट की उपाधि दिलाई और 2012 में सरकार ने उन्हें पद्म श्री से नवाजा।

उतार चढ़ाव भरा रहा निजी जीवन
उन्होंने तीन शादी की। उनकी पहली पत्नी गायिका सोनाली सेठ थीं। दोनों साथ में गायिकी करते थे। हालांकि उनकी शादी टिकी नहीं और उनका तलाक हो गया। बाद में सोनाली ने गायक रूपकुमार राठौड़ से शादी कर ली। इसके बाद उन्होंने परिवार के कहने पर बीना भाटिया से शादी की लेकिन इस बार भी शादी ज्यादा दिन नहीं चल पाई। तीसरी बार उन्होंने देश के पूर्व प्रधानमंत्री आइके गुजराल की भतीजी मेधा गुजराल से शादी की। दोनों को एक बेटा भी हुआ लेकिन 2014 में लिवर खराब हो जाने से मेधा की मृत्यु हो गई। इसके बाद वे जसलीन से मिले। दोनों तीन साल से प्रेम संबंध में हैं।

कमाल की जोड़ीदार
जसलीन 11 वर्ष की उम्र से संगीत सीख रही हैं। उन्होंने शास्त्रीय और पाश्चात्य संगीत का प्रशिक्षण लिया है। उनके पिता केसर मथारू फिल्म निर्माता हैं। जसलीन ने द डर्टी रिलेशन फिल्म से बॉलीवुड में पदार्पण किया था।

इन्होंने भी लांघी उम्र की दीवार
इमैनुएल मैक्रों और ब्रिगिट मैक्रों

25 वर्ष  का अंतर- मैक्रों और ब्रिगिट की लव स्टोरी कई मायनोंं में अनूठी है। दोनों की उम्र में 25 साल का फर्क है और ब्रिगिट स्कूल के दिनों में मैक्रों को पढ़ाती थीं। मैक्रों का जन्म 21 दिसंबर 1977 में हुआ था वहीं ब्रिगिट की बर्थ डेट 13 अप्रैल 1953 है। मैक्रों जब हाई स्कूल में पढ़ते थे तब वहां ब्रिगिट उनकी टीचर थीं। दोनों के बीच टीचर स्टूडेंट का संबंध था ब्रिगिट नाटक सिखाती थीं। वहीं मैक्रों को उनसे प्यार हो गया था। तब ब्रिगिट शादीशुदा थीं। खास बात यह भी है कि तब ब्रिगिट की एक बेटी मैक्रों के साथ पढ़ती थी। पहले तो सबको लगा कि मैक्रों को ब्रिगिट की बेटी से प्यार हुआ है लेकिन बाद में मामला कुछ और निकला। ब्रिगिट जिस बात से सबसे ज्यादा इंप्रेस हुई थीं वो था मैक्रों का दिमाग। 15 साल की उम्र में भी वे पहुत परिपक्व थे।

मिलिंद सोमन और अंकिता कोंवर
25 वर्ष आयु का अंतर-मिलिंद सोमन वर्तमान में अंकिता कंवर से विवाहित हैं। उनका रिश्ता मधु सप्रे के साथ भी था बाद में उनका अलगाव हो गया। उनकी अपनी 2006 की फिल्म वैली ऑफ फ्लॉवर के सेट पर फ्रंासीसी अभिनेत्री माइलिन जैम्पानो से मुलाकात हुई। जुलाई 2006 में गोवा में एक रिसॉर्ट में दोनो ने विवाह कर लिया। मिलिंद और माइलिन ने 2008 में अलग होने फैसला लिया। दंपति ने 2009 में तलाक ले लिया। 22 अप्रैल 2018 को उन्होंने अलीबाग में अंकिता कंवर से विवाह किया।

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और मेलानिया ट्रंप
24 वर्ष का अंतर-डोनाल्ड ट्रंप के माता-पिता का नाम मरियम ऐनी और फ्रेड ट्रंप है। ट्रंप ने अर्थशास्त्र में डिग्री प्राप्त की है। ट्रंप ने तीन शादियां की हैं। पहली शादी इवाना पूर्व ओलिंपिक खिलाड़ी से की थी। 1977 में हुई यह शादी 1991 तक चली। इसके बाद 1993 में मार्ला अभिनेत्री को जीवनसाथी बनाकर 1999 में तलाक ले लिया। इसके बाद 2005 में मेलानिया मॉडल से शादी की है। पहली पत्नी इवाना से डोनाल्ड ट्रम्प जूनियर इवांका ट्रंप और एरिक ट्रम्प दूसरी पत्नी मार्ला से टिफनी ट्रंप तीसरी पत्नी मेलानिया से विलियम ट्रंप नामक बच्चे हैं।

शाहिद कपूर और मीरा राजपूत
14 वर्ष का अंतर- अभिनेता पंकज कपूर और अभिनेत्री शास्त्रीय नर्तकी नीलिमा अजीम कपूर उनके माता पिता हैं, उनका तलाक हो गया जब वे तीन साल के थे। उनके माता पिता के तलाक के बाद वे सामान्यत अपनी माता के साथ रहते थे। उनके पिता और सौतेली मां सुप्रिया पाठक के साथ भी अच्छे सम्बन्ध थे। कपूर जो शाकाहारी हैं की एक बहन सना और एक भाई ईशान कपूर भी हैं। 7 जुलाई 2015 को उनकी शादी दिल्ली की मीरा राजपूत के साथ हुई। 2004 में कपूर ने अभिनेत्री करीना कपूर के साथ डेटिंग शुरू की जो उनसे तीन साल बाद अलग हो गईं।

सैफ अली खान और करीना कपूर खान

11 वर्ष का अंतर- सैफअली खान के पिता मंसूर अली खान पटौदी एक मशहूर क्रिकेट खिलाड़ी एवं मां शर्मिला टैगोर हिन्दी फिल्मों की मशहूर अभिनेत्री हैं। उनके पूर्वज पटौदी रियासत के नवाब थे। 1992 में सैफ ने अमृता सिंह से शादी की थी। सैफ और अमृता में बारह वर्ष का अंतर था। सैफ के दो बच्चे इब्राहिम और सारा पहली शादी के हैं। 2004 अमृता से तलाक हो गया 2012 में सैफ ने अभिनेत्री करीना कपूर से शादी की।

Check Also

Oakley and 'Hitman' Rohit Sharma launch the next chapter of 'Be Who You Are' campaign

ओकले और ‘हिटमैन’ रोहित शर्मा ने लॉन्च किया ‘बी हू यू आर’ कैंपेन का अगला चैप्टर

उभरते एथलीट्स की नई पीढ़ी की समर्पित Jaipur. स्पोर्ट्स परफोर्मेन्स आईवियर में ग्लोबल लीडर ओकले …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *