बुधवार, मई 13 2026 | 05:12:17 AM
Breaking News
Home / मनोरंजन / अनुष्का-विराट खेल रहे लूडो
Anushka-Virat playing Ludo

अनुष्का-विराट खेल रहे लूडो

जयपुर। कोरोनावायरस बंद के कारण मिले समय का अच्छा फायदा उठाते हुए स्टार जोड़ी अनुष्का शर्मा और विराट कोहली लूडो खेल रहे हैं। अनुष्का ने इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक स्क्रीनशॉट साझा किया, जिसमें वह अपने पति और माता-पिता के साथ ऑनलाइन लूडो खेलती हुई देखी जा सकती हैं।

गेम में हार रही अनुष्का

फोटो में यह स्पष्ट रूप से दिखाई दे रहा है कि विराट और अनुष्का के माता-पिता खेल में उनसे आगे हैं, जबकि अनुष्का के सभी चार पीस अभी भी घर के अंदर हैं। खुश होकर अपनी हार को मजेदार तरीके से स्वीकार करते हुए अनुष्का ने लिखा, “मैं हार नहीं रही हूं .. मैं घर पर रह रही हूं और सामाजिक दूरी का अभ्यास कर रही हूं।” बता दें कि अनुष्का और विराट ने कोरोनावायरस महामारी के खिलाफ जारी लड़ाई में प्रधानमंत्री राहत कोष और मुख्यमंत्री राहत कोष (महाराष्ट्र) में मदद दी है। इंडस्ट्री के एक सूत्र ने आईएएनएस को बताया कि विराट और अनुष्का ने संयुक्त रूप से इसके लिए 3 करोड़ रुपये दान किए हैं।

Check Also

Congress in Tamil Nadu gives full support to TVK, on ​​the condition of 'keeping communal forces out'

तमिलनाडु में कांग्रेस ने टीवीके को दिया पूर्ण समर्थन, ‘सांप्रदायिक ताकतों को बाहर रखने’ की शर्त  

चेन्नई। तमिलनाडु की राजनीति में बड़ा घटनाक्रम सामने आया है। कांग्रेस ने अभिनेता से राजनेता …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *