रविवार, सितंबर 27 2026 | 06:39:09 AM
Breaking News
Home / कंपनी-प्रॉपर्टी / एशियन ग्रैनिटो खोलेगी सबसे बड़ा टाइल शोरूम

एशियन ग्रैनिटो खोलेगी सबसे बड़ा टाइल शोरूम

अहमदाबाद. एशियन ग्रैनिटो इंडिया लिमिटेड भारत के टाइल्स हब मोरबी, गुजरात में दुनिया के सबसे बड़े टाइल शोरूम्स में से एक को लॉन्च करने की योजना बना रहा है। शोरूम की अवधारणा 1.5 लाख वर्ग फुट क्षेत्र में है और इसका उद्देश्य एजीएल समूह के उत्पादन, तकनीकी उत्कृष्टता को एक ही स्थान पर प्रदर्शित करना है। शोरूम में समूह के सैनिटरीवेयर, बाथवेयर और इंजीनियर मार्बल और क्वार्ट्ज रेंज की उत्कृष्ट और अभिनव रेंज की पूरी श्रृंखला होगी, जिसमें एक ही छत के नीचे सभी आकारों, डिजाइनों और फिनिश में 5,000 से अधिक टाइल उत्पाद शामिल हैं। शोरूम का भूमि पूजन 15 जनवरी 2022 को होना है। कंपनी के अध्यक्ष कमलेश पटेल और एमडी मुकेश पटेल ने कहा, हम विभिन्न पैटर्न और आकारों में सजावटी मोजेक टाइलें फ्रेस्को श्रृंखला भी लॉन्च कर रहे हैं।

Check Also

Electronic manufacturing subsidy scheme starts today

AI और ऑटोमेशन : MSMEs के लिए नया आयाम

नई दिल्ली, दिल्ली.  भारत की मैन्युफैक्चरिंग MSMEs केवल व्यवसाय तक सीमित नहीं हैं; बल्कि ये रोजगार, …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *