बुधवार, अगस्त 12 2026 | 09:39:46 AM
Breaking News
Home / बाजार / पांच साल में पहली बार भारत से रॉ शुगर खरीदेगा ईरान

पांच साल में पहली बार भारत से रॉ शुगर खरीदेगा ईरान

नई दिल्ली. भारत के कारोबारी अगले महीने से ईरान को रॉ चीनी का निर्यात करेंगे। मामले से जुड़े पांच सूत्रों ने यह जानकारी दी है। बीते पांच साल में पहली बार ईरान भारत से चीनी का आयात करेगा। दरअसल अमेरिका के प्रतिबंध लगा देने के बाद से ईरान को खाने-पीने की चीजों के आयात में दिक्कत का सामना करना पड़ रहा है। प्रतिबंद्ध के तहत ईरान को ग्लोबल फाइनेंशियल सिस्टम का इस्तेमाल करने की इजाजत नही है। ईरान कच्चे तेल की बिक्री के लिए अमेरिकी डॉलर का भी इस्तेमाल नहीं कर सकता है। ईरान से कच्चा तेल आयात करने के लिए भारत रुपए में भुगतान करता है। ईरान के लिए यह भी समस्या है कि वो इस रकम का इस्तेमाल भारतीय वस्तुओं व सेवाओं के लिए ही कर सकता है।                                                                                                                                                     जानकारी के मुताबिक व्यापारियों ने ईरान को 1 लाख 50 हजार टन कच्ची चीनी (रॉ शुगर) निर्यात करने का फैसला किया है। यह निर्यात 305-310 डॉलर प्रति टन की दर से किया जाएगा। सूत्रों ने बताया कि भारत द्वारा कच्चे तेल की खरीदारी के बाद यूको बैंक में बड़ी रकम पड़ी हुई है जिसे ईरान इस्तेमाल करना चाहता है। ईरान के लिए खरीदारी करने वाली सरकार फर्म ने आगामी महीनों में स्टॉक मेंटेन करने के उद्देश्य से भारत से चीनी आयात करने का फैसला किया है।

Check Also

HDFC Bank and Marwari University sign MoU in a major step towards preparing future banking leaders

फ्यूचर बैंकिंग लीडर्स तैयार करने की दिशा में बड़ा कदम, HDFC बैंक और मारवाड़ी यूनिवर्सिटी के बीच एमओयू

राजकोट. HDFC बैंक लिमिटेड ने छात्रों के लिए मारवाड़ी यूनिवर्सिटी के साथ एमओयू  (MoU) पर हस्ताक्षर …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *