बुधवार, अगस्त 12 2026 | 09:32:59 AM
Breaking News
Home / कंपनी-प्रॉपर्टी / हायर इंडिया के त्योहारों पर आकर्षक ऑफर
Attractive offers on the festivals of Haier India

हायर इंडिया के त्योहारों पर आकर्षक ऑफर

नई दिल्ली। होम अप्लायंसेस (Home appliances) एवं कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स ब्रांड हायर ने त्योहारों की खुशी बढ़ाने के लिए अपने उत्पादों की विविध शृंखला पर आकर्षक कैशबैक ऑफर्स एवं किफायती नो-कॉस्ट ईएमआई की घोषणा की है। इन योजनाओं के तहत इस दीवाली पर उपभोक्ताओं को हायर (Haier India) के उत्पाद खरीदने पर अनूठे ऑफरों एवं निश्चित फायदों का लाभ मिलेगा।

नो कॉस्ट ईएमआई ऑफर

फेस्टिव सीजन के दौरान उपभोक्ताओं को भारत में रिटेल स्टोर्स पर शॉपिंग का महाआयोजन देखने को मिलेगा। हायर (Haier India) जीरो डाउन पेमेंट स्कीम एवं नो कॉस्ट ईएमआई ऑफर प्रस्तुत कर रहा है। ‘इंस्पायर्ड लिविंग के उद्देश्य के साथ ब्रांड उपभोक्ताओं को एयर कंडीशनर, वॉशिंग मशीन, रेफ्रिजरेटर, टेलीविजन, डीप फ्रीजर और माइक्रोवेव ओवन आदि की श्रेणियों में चुनिंदा मॉडलों पर शानदार ऑफर प्रदान करके उनकी जीवनशैली को उन्नत बनाने के लिए प्रोत्साहित कर रहा है। इस सीजन ग्राहकों का उत्साह बढ़ाने के लिए कंपनी अपने अत्याधुनिक अप्लायंसेस की शृंखला परएक्सटेंडेड वॉरंटी दे रही है। हायर 32 इंच या उससे बड़े आकार के टीवी पर 3 साल की वॉरंटी दे रहा है।

शुरू करें मधुमक्खी पालन और मिट्टी के बर्तन का बिजनेस, सरकार करेगी मदद

 

Check Also

3 months for Rs 550, a year of entertainment for Rs 2000, Jio expands OTT-Pass coverage

550 रुपये में 3 महीने, 2000 रुपये में सालभर मनोरंजन, जियो ने बढ़ाया OTT-Pass का दायरा

15 प्रीमियम OTT ऐप्स और 1,000 से ज्यादा लाइव टीवी चैनल्स का एक्सेस, हाई-स्पीड डेटा और …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *