शनिवार, नवंबर 07 2026 | 10:21:49 AM
Breaking News
Home / रीजनल / विश्व गठिया रोग दिवस के अवसर पर जागरूकता अभियान

विश्व गठिया रोग दिवस के अवसर पर जागरूकता अभियान

जयपुर। विश्व गठिया रोग दिवस के अवसर पर गुरुवार को सवाई मान सिंह अस्पताल की धन्वन्तरी ओपीडी में जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर क्लिनिकल इम्यूनोलॉजी और रुमेटोलॉजी विभाग की विभागाध्यक्ष डॉ. आराधना सिंह ने आर्थराइटिस रोग के बारे में मरीजों को जानकारी दी।

उन्होंने गठिया रोग के कारण, लक्षण, बचाव और इलाज के बारे में बताते हुए कहा कि गठिया रोग से बचने के लिए सही दिनचर्या का पालन करना चाहिएं। साथ ही सक्रिय जीवनशैली को अपनाना चाहिएं, संतुलित भोजन करना, तनावमुक्त रहना और नियमित चिकित्सकीय सलाह लेना बहुत जरूरी है।

इस अवसर पर इम्यूनोलॉजी और रुमेटोलॉजी विभाग के चिकित्सकों ने उपस्थित मरीजों की जिज्ञासाओं के जवाब दिएं।

इस कार्यक्रम में विभाग के डॉ. अविनाश जैन, डॉ. राशि माहेश्वरी सहित अन्य डॉक्टर उपस्थित रहे।

Check Also

Narayan Seva Sansthan's camp in Bellary, 634 disabled people moved towards self-reliance through modern technology

बेल्लारी में नारायण सेवा संस्थान का शिविर, आधुनिक तकनीक से आत्मनिर्भरता की ओर बढ़े 634 दिव्यांगजन

687 कृत्रिम अंग एवं कैलिपर्स निःशुल्क फिट किए New Delhi। सुबह से ही शिविर स्थल …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *