बुधवार, अगस्त 12 2026 | 09:03:54 AM
Breaking News
Home / कंपनी-प्रॉपर्टी / बी4यू म्यूजिक ने प्लेइंग कार्ड को रीसायकल करके बनाई दुनिया की ऊंची और सबसे बड़ी विंड चाइम

बी4यू म्यूजिक ने प्लेइंग कार्ड को रीसायकल करके बनाई दुनिया की ऊंची और सबसे बड़ी विंड चाइम

मुंबई| मुंबई के लोगों ने 25 फीट से ज्यादा ऊंची और 5 फीट से अधिक चौड़ी विंड चाइम के अंदर जाकर सेल्फी क्लिक की, और विंड चाइम से निकलने वाली साउंड का अनुभव किया। बी4यू म्यूजिक के इस आर्ट पीस को प्रसिद्ध कलाकार ‘अल क़वी तज़ल नानावती’ द्वारा बॉम्बे प्रदर्शनी केंद्र, नेस्को में इनस्टॉल किया गया है। विश्व की इस सबसे ऊंची और सबसे बड़ी विंड चाइम को प्लेइंग कार्ड रिसाइकल करके बनाया गया है। हिंदी संगीत में अग्रणी स्थान रखने वाले बी4यू म्यूजिक अपने दर्शकों को एक अनुभव देना चाहते थे ताकि वे रिसाइक्लिंग के बारे में जागरूकता फैलायें और बतायें कि स्वच्छ भारत मिशन को ध्यान में रखते हुए अनावश्यक कचरे से कैसे सुंदर कलाकृतियां बनाई जा सकती हैं।
हर्षल जैन, मार्केटिंग हेड, बी4यू नेटवर्क ने बताया कि, B4U की वर्ल्ड टालस्ट एंड लार्जेस्ट विंड चाइम कार्ड्स प्लेइंग की NESCO में एक सफल प्रदर्शन के बाद हजारों लोगों द्वारा सराहना की गई और अब रेलवे ने भी इस “अपकमिंग प्लेइंग कार्ड” इंस्टॉलेशन को प्रदर्शित करने में दिलचस्पी दिखाई है ताकि अंधेरी के 1.3 मिलियन 13 लाख दैनिक आगंतुक “आम आदमी” हमारी कला से प्रेरित हो सकें और कचरे को रिसाइकिल करना शुरू कर सकें। प्रदर्शन 16 दिनों के लिए है। यह स्वच्छ भारत अभियान का भी समर्थन करता है!

नेस्कोभ के बॉम्बे एक्जिरबिशन सेंटर में लगाई

इंस्टालेशन के लिए उपयोग की जाने वाली प्राथमिक सामग्री में 5000 से अधिक प्लेइंग कार्ड शामिल हैं, जो बी4यू के स्टॉक से लिए गए थे और जिसे एक विशाल स्ट्र क्चमर और आर्ट इंस्टाकलेशन बनाने के लिए अपसाइकल किया गया था, जो गोरेगांव ईस्ट स्थित नेस्कोभ के बॉम्बे एक्जिरबिशन सेंटर में हॉबी एंड लाइफस्टाइल फेस्टिवल के हॉल नंबर 2 के प्रवेश द्वार के पास छत से लटकती हुई प्रदर्शित की गई है। इसके अलावा, इंस्टाबलेशन में संगीत का अहसास देने के लिए घुंघरू लगाये गये, और स्ट्र क्चमर को एक साथ जोड़े रखने के लिए पेपर क्लिाप का इस्तेमाल किया गया। विंड चाइम में 2 रिंग थे, और पहला चाइम 3.5 फीट का रहा, जिसे प्लेाइंग कार्ड से तैयार की गई 5 फीट की एक्सटर्नल रिंग से कवर किया गया था, ताकि दर्शक विंड चाइम का अनुभव करने के दौरान गहराई महसूस कर सकें।

 

Check Also

3 months for Rs 550, a year of entertainment for Rs 2000, Jio expands OTT-Pass coverage

550 रुपये में 3 महीने, 2000 रुपये में सालभर मनोरंजन, जियो ने बढ़ाया OTT-Pass का दायरा

15 प्रीमियम OTT ऐप्स और 1,000 से ज्यादा लाइव टीवी चैनल्स का एक्सेस, हाई-स्पीड डेटा और …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *