जयपुर। राज्य के 600 नवसृजित पशु चिकित्सा उपकेन्द्रों में आधारभूत सुविधाएं विकसित की जाएंगी। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत (Chief Minister Ashok Gehlot) ने सुविधाओं के लिए 6 करोड़ रुपए के अतिरिक्त प्रावधान को मंजूरी दी है। इस राशि से पशु चिकित्सा उपकेन्द्रों में उपकरण एवं फर्नीचर उपलब्ध करवाए जाएंगे। प्रति उप केन्द्र 50 हजार रुपए उपकरण तथा 50 हजार रुपए फर्नीचर के लिए स्वीकृत किए गए हैं। इससे राज्य में पशु चिकित्सा सेवा का आधारभूत ढांचा मजबूत होगा तथा पशुपालकों को बेहतर सुविधाएं मिल सकेंगी। उल्लेखनीय है कि इस संबंध में मुख्यमंत्री द्वारा वर्ष 2023-24 के बजट में घोषणा की गई थी।
Home / रीजनल / पशु चिकित्सा उपकेन्द्रों में विकसित होंगी आधारभूत सुविधाएं, मुख्यमंत्री ने दी 6 करोड़ रुपए की स्वीकृति
Tags chief minister Ashok Gehlot मुख्यमंत्री अशोक गहलोत
Check Also
चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी ने सशस्त्र बलों के परिजनों के लिए लॉन्च की ‘सीयू ऑनलाइन जय जवान’ डिफेंस स्कॉलरशिप
ऑपरेशन सिंदूर से भारत ने स्पष्ट किया अगर आतंकी हमले नहीं रुके, तो घर में …
Corporate Post News