बुधवार, नवंबर 11 2026 | 09:22:12 PM
Breaking News
Home / कंपनी-प्रॉपर्टी / बिगब्लॉक कंस्ट्रक्शन का लाभ बढ़ा

बिगब्लॉक कंस्ट्रक्शन का लाभ बढ़ा

अहमदाबाद: बिगब्लॉक कंस्ट्रक्शन लिमिटेड ने मार्च, 2022 को समाप्त होती तिमाही और वित्त वर्ष 2021-22 के परिणामो की घोषणा की है। मार्च 2022 को समाप्त तिमाही के लिए कंपनी का कन्सोलिडेटेड शुद्ध लाभ रु. 748 लाख रहा, जो पिछले साल की इसी तिमाही के रु. 346 लाख के शुद्ध लाभ से 116 फीसदी की वृद्धि को दर्शाता है। मार्च 2022 को समाप्त तिमाही के लिए कंपनी की कन्सोलिडेटेड आधार पर कुल आय रु. 5,310 लाख थी, जो पिछले वर्ष की इसी तिमाही की 3,937 लाख की आय से 25 फीसदी अधिक थी। बिगब्लॉक कंस्ट्रक्शन लिमिटेड के अध्यक्ष और प्रबंध निदेशक नारायण साबू ने यह जानकारी दी।

Check Also

डीएचएल एक्सप्रेस

डीएचएल एक्सप्रेस इंडिया ने शिपमेंट पर 60% तक की त्यौहारी छूट के साथ दिवाली में खुशियों का रंग भरा

ग्राहक इस छूट का लाभ उठाने के लिए सर्विस पॉइंट पर प्रोमो कोड FESTIVAL60 का …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *