गुरुवार, मार्च 19 2026 | 01:13:36 PM
Breaking News
Home / ऑटो-गैजेट्स / बीएमडब्ल्यू इंडिया ने कॉन्टैक्टलेस एक्सपीरियंस प्रस्तुत
BMW India presents contactless experience

बीएमडब्ल्यू इंडिया ने कॉन्टैक्टलेस एक्सपीरियंस प्रस्तुत

नई दिल्ली। बीएमडब्ल्यू इंडिया (Bmw India) ने भारत में अपने ग्राहकों के लिए एक अद्वितीय कॉन्टैक्टलेस अनुभव प्रस्तुत किया है। बीएमडब्ल्यू कॉन्टैक्टलेस एक्सपीरियंस प्रोग्राम द्वारा ग्राहक नई व प्री-ओन्ड बीएमडब्ल्यू कारें खरीद सकेंगे, सर्विस बुक कर सकतें तथा भुगतान ऑनलाइन सुरक्षित रूप से कर सकेंगे।

घर बैठे यूं देख सकेंगे बीएमडब्ल्यू कार

बीएमडब्ल्यू ग्रुप इंडिया के प्रेसिडेंट (एक्टिंग) आर्लिंडो टेक्सेरा ने कहा कि बीएमडब्ल्यू में हमारा हर काम ग्राहकों पर केंद्रित है। महामारी की वर्तमान परिस्थिति में हमने न्यू-एज डिजिटल टेक्नोलोजीज का इस्तेमाल कर अपनी व्यवसायिक प्रक्रियाओं को परिवर्तित किया है तथा अपने ग्राहकों को बेहतरीन सेवाएं देने के अनेक प्रभावशाली उपाय किए हैं। बीएमडब्ल्यू कॉन्टैक्टलेस एक्सपीरियंस ग्राहकों को अपने घर पर बैठकर बीएमडब्ल्यू की दुनिया को खोजने व अनुभव करने का नया तरीका प्रस्तुत करेगा। कोविड-19 महामारी के बाद बिजनेस की डाइनामिक्स का विकास होने के साथ बीएमडब्ल्यू कॉन्टैक्टलेस एक्सपीरियंस प्रोग्राम हमारे नए व मौजूदा ग्राहकों को सेल्स व आफ्टरसेल्स सर्विसेस का सुगम अनुभव प्रदान करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।

Check Also

PM E-Drive के तहत बेंगलुरु में 1,750 इलेक्ट्रिक बसें तैनात करेगा चार्टर्ड स्पीड–EKA मोबिलिटी गठजोड़

PM E-Drive के तहत बेंगलुरु में 1,750 इलेक्ट्रिक बसें तैनात करेगा चार्टर्ड स्पीड–EKA मोबिलिटी गठजोड़

New Delhi. यात्री बस परिवहन क्षेत्र की अग्रणी कंपनी Chartered Speed Limited और इलेक्ट्रिक कमर्शियल व्हीकल निर्माता EKA Mobility को …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *