बुधवार, मई 13 2026 | 11:12:36 AM
Breaking News
Home / रीजनल / छत्तीसगढ़ के कांकेर में नक्सलियों से मुठभेड़ BSF के 4 जवान शहीद और 2 घायल

छत्तीसगढ़ के कांकेर में नक्सलियों से मुठभेड़ BSF के 4 जवान शहीद और 2 घायल


नई दिल्ली. लोकसभा चुनाव से ठीक पहले नक्सलियों ने एक बार फिर छत्तीसगढ़ में जवानों को निशाना बनाया है। छत्तीसगढ़ के कांकेर में गुरुवार को सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ हुई। इस मुठभेड़ में बीएसएफ के चार जवान शहीद हो गए और दो अन्य जवान घायल हुए हैं। घायल जवानों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। ये मुठभेड़ अभी भी जारी है। जवानों की एक टीम सर्च ऑपरेशन पर निकली थी तभी नक्सलियों के साथ उनकी मुठभेड़ शुरू हो गई।

लगातार निशाना बना रहे हैं नक्सली
नक्सलियों ने हाल ही में कई हमले किए हैं। जिसमें आम नागरिक और जवान दोनों को निशाना बनाया गया है। इससे पहले होली के अवसर पर नक्सलियों ने बीजापुर में आम नागरिकों को निशाना बनाया था। तब नक्सलियों ने एक IED ब्लास्ट कर वाहन को उड़ा दिया था। जिसमें करीब 9 लोग घायल हुए थे। वहीं 18 मार्च को दंतेवाड़ा में भी नक्सलियों ने IED ब्लास्ट कर जवानों को निशाना बनाया था। तब हमले में एक जवान शहीद हुआ था। गौरतलब है कि लोकसभा चुनाव के मद्देनजर आजकल राज्य में सुरक्षाबलों की मौजूदगी को बढ़ा दिया गया है। ऐसे में जवान लगातार गश्त कर रहे हैं ताकि मतदान वाले दिन किसी तरह की दिक्कत ना आए।

Check Also

Governor Haribhau Bagde to visit Mylavas tomorrow: To participate in Brahmarishi Kheteshwar Gurukul's annual festival 'Dharaohar 2026'

राज्यपाल हरिभाऊ बागड़े का मायलावास दौरा: ब्रह्मऋषि खेतेश्वर गुरुकुल के वार्षिक उत्सव ‘धरोहर 2026’ में होंगे शामिल

बालोतरा। राजस्थान के राज्यपाल हरिभाऊ किसनराव बागड़े शनिवार को बालोतरा जिले के मायलावास प्रवास पर …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *